मायावती के पूर्व सचिव के ठिकानों पर IT की छापेमारी, 1.64 करोड़ कैश, 50 लाख की पेन जब्त

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के पूर्व सचिव नेतराम के ठिकानों पर मंगलवार को आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की। इसमें नेतराम की 30 शेल कंपनियां भी शामिल हैं। कांश कंपनियों में या तो परिवार या फिर उनके ससुराल वाले शेयरधारक और निदेशक के रूप में दिखाए जाते हैं। न्यूज एजेसी एएनआई के मुताबिक नेतराम के लखनऊ स्थित घर में हुई छापेमारी में 18 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं।

दिल्ली आवास से 86 लाख कैश बरामद

दिल्ली आवास से 86 लाख कैश बरामद

यही नहीं नेतराम के दिल्ली स्थित हाउस में छापेमारी में आयकर विभाग को 86 लाख रुपए बरामद किए गए हैं जबकि नेतराम के जानकार के घर से 60 लाख रुपए बरामद हुए हैं। जबकि 50 लाख रुपए बैंक लॉकर से बरामद किए गए हैं। 4 बेनामी लग्जरी कार और 50 लाख रुपए की कीमत की मॉन्ट ब्लैंक का पेन भी बरामद हुआ है। सूत्रों की माने तो इस छापेमारी में संपत्तियों से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज भी मिले हैं। जबकि आयकर विभाग को 225 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति का पता चला है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में कोलकाता स्थिति एंट्री ऑपरेटर्स की डायरी में लगभग 95 करोड़ रुपए के लेन देन की बात भी सामने आई है।

6 संपत्तियों का अधिग्रहण

मायावती के पूर्व सचिव रहे नेतराम के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी में कई संपत्तियां भी मिली हैं। जिसमें से 6 संपत्तियों का अधिग्रहण किया गया है। इसमें दिल्ली में 2, मुंबई में 1 और कोलकाता में 3 संपत्ति शामिल है। यह छापेमारी नेतराम के 30 शेल कंपनियां जिसमें अधिकांश कंपनियों में या तो परिवार या फिर उनके ससुराल वाले शेयरधारक और निदेशक के रूप में दिखाए जाते हैं पर भी हुई है। जबकि जिनके नाम कंपनी है वो लोग इस बारे में पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर की है।

घर में बना रखा है मिनी थिएटर और जिम

घर में बना रखा है मिनी थिएटर और जिम

यही नहीं छापेमारी करने पहुंची आयकर विभाग के अधिकारी लखनऊ और दिल्ली में स्थित नेतराम के घर को देखकर भी हैरान रह गए, क्योंकि घर में मिनी थिएटर, जिम जैसी व्यवस्थाएं हैं। सूत्रों की मानें तो लखनऊ के विपुलखण्ड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पूर्व IAS नेतराम और उनके उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर जो खाते थे, उन्हें सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के वोट की अपील को केजरीवाल ने बताया झूठा, लगाया यह आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+