गरज-बरस के साथ वक्त पर होगी मॉनसून की दस्तक

यह भी पढ़ें- बीजेपी की बेइज्जति
अगर मौसम की चाल सामान्य रही तो हर बार की तरह मानसून समय पर ही दस्तक दे सकता है। आम तौर पर मानसून अंडमान सागर तक 20 मई के आसपास पहुंचता है। दक्षिण पूर्वी रुख में मानसून की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।
केरल में मानसून की दस्तक 1 जून तक होती है, जहां से होते हुए देश भर में मानसून 15 जुलाई तक छा जाता है। मौसम विभाग के दुरुस्त आंकड़े भी इस बार यही बयां कर रहे हैं कि मानसून इस बार समय से आएगा।
गौरतलब है कि मानसून का सत्र खरीफ फसलों की बुवाई के लिए संजीवनी माना जाता है। हालांकि इस बार विभाग के आंकड़़ों ने सतर्क किया है कि मानसून पिछले सत्र से थोड़ा कमजोर रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications