झमाझम होगी बारिश,मौसम विभाग ने दिए बेहतर मानसून के संकेत

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने कहा कि एल-नीनो प्रभाव की आशंका कम होने के साथ ही मानसून बेहतर होने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं।

नई दिल्ली। इस बार मॉनसून बेहतर होने की संभावना है जिससे बारिश भी अच्छी होगी और फसलों को भी फायदा होगा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने साथ ही पूरे 100 फीसदी बारिश होने की संभावना है। इसके पहले 96 प्रतिशत वर्षा का पूर्वानुमान लगाया गया था। मानसून अच्छा रहने से फसल उत्पादन भी अच्छा होगा।

झमाझम होगी बारिश,मौसम विभाग ने दिए बेहतर मॉनसून के संकेत

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने कहा कि एल-नीनो प्रभाव की आशंका कम होने के साथ ही मानसून बेहतर होने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। रमेश ने कहा कि एल-नीनो में तात्कालीक बदलावों से संकेत मिलता है कि इस वर्ष मानसून सामान्य रहेगा और दीर्घावधिक औसत में 100 प्रतिशत तक जा सकता है। एल-नीनो प्रशांत महासागर में जलधाराओं के गर्म होने से जुड़ा मौसमी प्रभाव है।

शुरूआती पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा था कि दीर्घावधिक औसत में मानसून 96 प्रतिशत रहने की संभावना है जो सामान्य के आसपास है।देश की वार्षिक वर्षा का 70 प्रतिशत हिस्सा मानसून पर ही निर्भर होता है। अगर मानसून अच्छा होता है तो चावल, बेंत, मक्का, कपास और सोयाबीन जैसे फसलों के लिए अच्छा होगा। क्योंकि देश के लगभग आधा क्षेत्र में सिंचाई की कमी है

आपको बता दें कि हमारे देश में फसलों की किस्मत मानसून से ही तय होती है। मौसम ही ये तय करता है कि इस साल फसलों का उत्पादन अच्छा होगा या बुरा। हमारे किसान मौसम पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+