Weather Update:दिल्ली में आज जमकर बारिश, पूरे दिन छा रहेंगे बादल,जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
Weather Update: दिल्ली में आज जमकर बारिश, पूरे दिन छा रहेंगे बादल,जानिए देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली, 21 जुलाई: मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार (21 जुलाई) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मध्यम से हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में बीते दिनों बुधवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। कई इलाकों में पानी भर गया और कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। आईएमडी ने अपने ताजे अपडेट में कहा है, '' मानसून ट्रफ में उतार-चढ़ाव हो रहा है, इसलिए दिल्ली में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसी संभावना है कि ट्रफ रेखा हिमालय की तलहटी की ओर जा सकती है या अस्थायी रूप से दिल्ली के आसपास एक दो दिनों तक रुक सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को भी हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे।''
Recommended Video

दिल्ली में बीते दिन 6 घंटे हुई बारिश, जुलाई का कोटा पूरा
दिल्ली में बुधवार को 6 घंटे बारिश हुई, जिससे जुलाई का कोटा पूरा हो गया है। उच्च तीव्रता वाली मध्यम बारिश के कारण शहर में कई इलाकों में पानी भर गया और बुधवार को कुछ घंटों के लिए सब कुछ ठप हो गया। बुधवार सुबह 11. 30 से शाम 5 बजे के बीच, सफदरजंग में 52. 4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कुल 217. 1 मिमी बारिश हुई, जो जुलाई के लिए सामान्य से 6. 5 मिमी अधिक है।

जानिए कैसा रहेगा बिहार में मौसम
बिहार में बुधवार को हुई हल्की बारिश के साथ शुष्क मौसम खत्म हुआ है। पटना, खगड़िया, समस्तीपुर और कुछ अन्य जिलों में बुधवार को हल्की बारिश होने से बिहार में लंबे समय तक चलने वाला शुष्क मौसम आखिरकार खत्म हुआ। खगड़िया में 32.5 मिमी बारिश हुई, जबकि पटना में 3.9 मिमी, समस्तीपुर में पूसा में 9.4 मिमी, सीतामढ़ी में पुपारी में 1.0 मिमी और भागलपुर में सबौर में 0.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

जानिए देश के बाकी राज्यों के मौसम का हाल?
अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी और मध्य मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थान असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय ओडिशा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में भी बारिश को लेकर अलर्ट है।

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश संभव है।












Click it and Unblock the Notifications