Monsoon updates: उत्तर भारत में इस हफ्ते दस्तक देगा मानसून, दिल्ली में 29 जून से हो सकती है बारिश

Recommended Video

    Mumbai में Heavy Rainfall,UP समेत कई States में 48 Hours का High Alert | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत के लिए राहत की खबर है क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सप्ताह के अंत में मानसून फिर से सक्रिय हुआ है और तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके कारण उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में 27 जून से मानसून से पहले आंधी-तूफान और बिजली गरजने की स्थितियां बन रही हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 29 जून को मानसून आने की संभावनाएं हैं।

    Monsoon updates: उत्तर भारत में इस हफ्ते दस्तक देगा मानसून

    हालांकि 14 दिन के लंबे इंतजार के बाद मानसून ने आखिरकार रविवार को मध्यप्रदेश में दस्तक दे दी है। यह एक साथ इंदौर संभाग के छह जिलों अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 48 घंटे के भीतर मानसून भोपाल एवं इंदौर समेत कुछ और जिलों में पहुंच सकता है, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।

    Monsoon updates: उत्तर भारत में इस हफ्ते दस्तक देगा मानसून

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक नार्थ इंडिया के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है। मंगलवार से शनिवार के बीच भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर, इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

    Monsoon updates: उत्तर भारत में इस हफ्ते दस्तक देगा मानसून

    आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं। वैसे आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान के साथ-साथ धूल भरी आंधी आने की आशंका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+