Monsoon Updates: दक्षिण में तो झमाझम बरस रहा मानसून, क्या उत्तर में भी होगा ऐसा हाल? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Monsoon Updates: केरल और महाराष्ट्र में मानसून ने वक्त से पहले दस्तक दे दी है तो वहीं उत्तर भारत के राज्य गर्मी की लपेट में हैं, ऐसे में वहां पर मानसून की बारिश कैसी रहेगी, इसको लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। उसने कहा है कि भारत में जून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जो कि औसत का 108 प्रतिशत है इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आईएमडी ने कहा कि इस बार मानसून में 'एल नीनो' का कोई प्रभाव नहीं दिखेगा और देश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

Monsoon Updates

भारतीय मौसम विभाग ने अपने हालिया बयान में बताया है कि 'इस बार प्रशांत महासागर में 'एल नीनो' की स्थिति समाप्त हो चुकी है और अब 'ला नीना' के विकसित होने की संभावना है। 'ला नीना' आमतौर पर भारत में अच्छी वर्षा के लिए अनुकूल मानी जाती है।'

'औसतन 106 प्रतिशत बारिश हो सकती है'

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, 'हमारे नवीनतम डेटा और मॉडल संकेत दे रहे हैं कि जून से सितंबर के बीच देशभर में औसतन 106 प्रतिशत बारिश हो सकती है, जो सामान्य से अधिक मानी जाती है।"

मौसम विभाग का ये अपडेट किसानों के चेहरे पर खुशी ला सकता है और उन लोगों के लिए भी राहत भरा है और चुभती गर्मी से परेशान होकर बेसब्री से मानसून की बाट जोह रहे हैं।'

क्या होता है 'एल नीनो'?(Monsoon Updates)

'एल नीनो' में प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से अधिक बढ़ जाता है। जिसकी वजह से मानसून की बारिश को प्रभावित करता है और इसमें नार्मल से कम बारिश होती है।

आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? (Monsoon Updates)

मुंबई, ठाणे, रायगढ़ , रत्‍नागिरी में 30 मई तक के लिए राज्‍य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोवा, कोंकण, केरल , तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी।

दिल्ली का मौसम (Monsoon Updates)

दिल्ली में मौसम आज उमस भरा रहेगा, 29-30 मई को यहां साइक्लोनिक प्रेशर की वजह से बारिश होने का अनुमान है, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और कहा है बरसात होने से आबो-हवा सुधरेगी और तापमान में कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+