Monsoon Updates: इन राज्यों में 24 जून से फिर हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के नए मौसम अपडेट में कहा गया है कि 24 जून से फिर जोरदार बारिश हो सकती है। पिछले एक सप्ताह से मॉनसून कमजोर पड़ गया था, लेकिन 24 जून से फिर से भारी बारिश की संभावना बन रही है। जून के पहले छमाही के दौरान सक्रिय रहने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर हो गया था।

नई दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) के नए मौसम अपडेट में कहा गया है कि 24 जून से फिर जोरदार बारिश हो सकती है। पिछले एक सप्ताह से मॉनसून कमजोर पड़ गया था, लेकिन 24 जून से फिर से भारी बारिश की संभावना बन रही है। जून के पहले छमाही के दौरान सक्रिय रहने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर हो गया था। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून गतिविधियों में इसका कमजोर पड़ना एक सामान्य प्रक्रिया है।

Monsoon

बुधवार को मौसम विभाग की तरफ से जारी नए अपडेट में बताया गया कि मॉनसून भले ही पिछले एक हफ्ते से कमजोर रहा हो, लेकिन आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर क्रॉस भूमध्य रेखा प्रवाह, मैडडन जूलियन ऑसीलेशन (MJO), उत्तरी-पश्चिमी प्रशांत महासागर पर कम दबाव प्रणाली के विकास और बाकी कारणों के चलते पिछले सप्ताह आगे नहीं बढ़ सका।

हालांकि मॉनसून में अगले सप्ताह से सुधार होने की संभावना है। ये सुधार अगले 2-3 दिनों के दौरान मैडडन जूलियन ऑसीलेशन के पश्चिम इक्वेटोरियल हिंद महासागर और आसपास के अरब सागर में सक्रिय संचलम की उम्मीद है। नतीजतन, असम के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 से 25 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

Monsoon

केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 29 मई को ही आ गया था और तभी से पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है। ओडिशा और पूर्वी भारत के बाकी हिस्सों में 23-24 जून को तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, कर्मनाटक और दक्षिणी प्रायद्वीप के बाकी हिस्सों में 26 जून से बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, इस मॉनसून मध्य भारत में सामान्य वर्षा होगी लेकिन दक्षिणी प्रायद्वीप के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बादल ज्यादा नहीं बरसेंगे। इन राज्यों में इस बार सामान्य से भी नीचे बारिश हो सकती है।

Monsoon

उत्तर-पश्चिम भारत में भी इस बार कम बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रदूषण से बेहाल दिल्ली में आज हो सकती है बारिश लेकिन यहां आ सकता है तूफान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+