Monsoon updates: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल
बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और ओडिशा में भारी बारिश की आंशका जताई है। विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में अब लगातार तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा तो वहीं राजस्थान में भी भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने राजस्थान के पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के 16 जिलों में अगले 24 घंटो के भीतर अच्छी बारिश हो सकती है। जिसमें जयपुर, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, सवाई-माधोपुर, टोंक, पाली, जोधपुर, नागौर और जालौर शामिल हैं।

तो वहीं विभाग ने कहा है कि अब तक दिल्ली में सामान्य से 19 पर्सेंट बारिश कम हुई है। इस समय मॉनसून दिल्ली के साउथ से नॉर्थ वेस्ट की तरफ बढ़ रहा है और अब यहां बारिश का दौर थमने वाला नहीं है तो वहीं केरल और एमपी में भी बारिश ने काफी उत्पात मचाया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के असर से दक्षिण-पश्चिमी मानसून महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्यप्रदेश में सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून टर्फ लाइन कोटा-जैसलमेर से होकर गुजर रही है, इनके अलावा आज गुजरात, गुजरात, ओडिशा, गोवा और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications