Monsoon update: आज राजस्थान, एमपी, यूपी और गोवा में भारी बारिश की आंशका, अलर्ट जारी

बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने आज राजस्थान, एमपी, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की आशंका व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात के कुछ इलाके, तटीय कर्नाटक और केरल में आज बारिश कहर ढा सकती है।

आज राजस्थान, एमपी, यूपी और गोवा में भारी बारिश की आंशका

इन इलाकों का असर आस-पास के स्थानों पर भी पड़ेगा, इसलिए इन राज्यों से लगे स्थानों पर भी आज मेघ बरस सकते हैं। आइएमडी ने कहा है कि ओडिशा में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है इसलिए राज्य सरकार ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निबटने के लिए जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने को कहा है तो वहीं उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो यूपी के कुछ इलाके भी आज जलमग्न हो सकते हैं।

राजस्थान के 16 जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के 16 जिलों में अगले 24 घंटो के भीतर अच्छी बारिश हो सकती है। जिसमें जयपुर, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, सवाई-माधोपुर, टोंक, पाली, जोधपुर, नागौर और जालौर शामिल हैं।

आज राजस्थान, एमपी, यूपी और गोवा में भारी बारिश की आंशका

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के असर से दक्षिण-पश्चिमी मानसून महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्यप्रदेश में सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून टर्फ लाइन कोटा-जैसलमेर से होकर गुजर रही है, इनके अलावा आज गुजरात, गुजरात, ओडिशा, गोवा और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+