Monsoon updates: उत्तराखंड में आज भी आसमानी आफत का खतरा, 24 घंटे का अलर्ट जारी

बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका जताई है, उसके मुताबिक प्रदेश के आठ जिलों आज भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए यहां अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं के चार-चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है और लोगों को सावधान रहने को कहा है। उत्तराखंड के साथ-साथ विभाग ने दक्षिणी गुजरात और कोंकण-गोवा में भी भारी से भारी बारिश की बात कही है और यहां भी लोगों के सचेत रहने की चेतावनी दी गई है।

Monsoon updates: उत्तराखंड में फिर से बरस सकती है आसमानी आफत, अलर्ट जारी

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से देहरादून में बारिश में काफी तांडव मचाया है, जिसमें काफी लोग असमय काल के शिकार हो गए और काफी मवेशी बाढ़ में बह गए। फिलहाल मौके की नजाकत को देखते हुए आज उत्तराखंड, कोंकण-गोवा, और दक्षिणी गुजरात में 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है।

शिमला में सबसे ज्यादा बारिश हुई

विभाग के मुताबिक इस वक्त पूरे भारत में मानसून छा चुका है, कहीं-कहीं तो उसने बाढ़ जैसे हालात होने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी कल से लगातार बारिश हो रही है, शिमला में सबसे ज्यादा बारिश हुई है तो वहीं कश्मीर भी इस वक्त बारिश का शिकार है।

उत्तराखंड में फिर से बरस सकती है आसमानी आफत, अलर्ट जारी

वैसे पिछले दो दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़,पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं। मानसून के फिर से सक्रिय होने का सबसे बड़ा लाभ खरीफ की 20 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलों को लाभ होगा। जबकि 10 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बिजाई तेजी से हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+