Monsoon update: गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में आज बरस सकते हैं बादल
बेंगलुरु। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी गुजरात के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है, अगले 48 घंटे के दौरान भी कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है और लोगो को अलर्ट रहने के लिए कहा है। सूरत, अहमदाबाद, अमरेली, भावनगर, वेरावल, सुरेन्द्रनगर, वडोदरा समेत कई स्थानों पर कल से बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने इन इलाको में आज भी भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मालूम हो कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 23 जिले में 87 तहसिलों में बारिश हुई है।

तो वहीं लंबे इंतजार के बाद मानसून ने झारखंड और बिहार में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गर्मी से झुलस रहे उत्तर प्रदेश में भी मानसून की पहली बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा कि 48 घंटों के भीतर मानसून के और प्रगति करने की उम्मीद है। स्थितियां इसके अनुकूल बनी हुई है। इस दौरान मानसून पूरे गुजरात, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा, यूपी, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में छा जाएगा।

मानसून उत्तरी छोर में मुंबई, ठाणे, अहमदनगर, बुल्धाना, अमरावती, गोंदिया, कटक, मिदनापुर आदि से होकर लगातार आगे बढ़ रहा है, इससे उत्तर भारतीय राज्यों यानी पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

मंगलवार के मौसम बुलेटिन के मुताबिक आज पटना, छपरा, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में सोमवार को बारिश हो सकती है, आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications