Weather Update:देश के 20 राज्यों में पहुंचा लेटलतीफ मॉनसून, आज इन जगहों पर भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली। गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत ने राहत की सांस ली है, शनिवार को बहुप्रतिक्षित मॉनसून ने तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में भी दस्तक दे दी है, जिसके बाद इन राज्यों के कई इलाकों में भी अच्छी-खासी बारिश हुई है, इसके साथ ही मॉनसून देश के 20 राज्यों में पहुंच गया है लेकिन अभी भी 9 राज्य ऐसे हैं, जो बेसब्री से उसके आने की बाट जोह रहे हैं।

देश के 20 राज्यों में पहुंचा लेटलतीफ मॉनसून

देश के 20 राज्यों में पहुंचा लेटलतीफ मॉनसून

शनिवार को महाराष्ट्र, केरल और गोवा में झमाझम बारिश, कर्नाटक, गुजरात में भी हल्की बरसात हुई है, मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम राजस्थान से ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है इसलिए आज राजस्थान, उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल में बारिश होने की आशंका है तो वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलने की आशंका है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

आज यहां आ सकता है आंधी-तूफान

आज यहां आ सकता है आंधी-तूफान

मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने के साथ आंधी के आसार भी जताए हैं। दिल्ली-एनसीआर में जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून के पहुंचने के आसार हैं।

मॉनसून ने इस साल केरल में सात जून को प्रवेश किया था

मॉनसून ने इस साल केरल में सात जून को प्रवेश किया था

आपको बता दें कि मॉनसून ने इस साल केरल में सात जून को प्रवेश किया था, जो कि पहले ही 7 दिन लेट था, उसके बाद चक्रवात 'वायु' ने इसकी गति को प्रभावित कर दिया जिसके बाद इसकी चाल और भी धीमी हो गई।

मॉनसून है लेट

मॉनसून है लेट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 12 साल में यह पहली बार है जब मॉनसून देश में इतनी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जहां आमतौर पर इस समय तक देश के दो-तिहाई हिस्से तक मॉनसून पहुंच जाता है, वहीं इस बार यह सिर्फ 10-15 प्रतिशत हिस्से तक ही पहुंच पाया है, जिसकी वजह से मॉनसून की बारिश में 44 प्रतिशत कमी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+