अपने समय पर आएगा मॉनसून, अगले 48 घंटों में केरल में दस्तक

ऐसा रहा तो उम्मीद है कि इस बार बारिश अनुकुल होगी। मौसम विभाग की माने तो अगले 72 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बढ़ने के लिहाज से हालात अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने मॉनसून के 5 जून तक केरल पहुंचने की संभावना जताई है।
मॉनसून के वक्त पर आने से उम्मीद की जा रही है कि ओडिशा, असम, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण केरल में गरज के साथ छींटे पड़ सके हैं। सामान्य और सामान्य से अधिक मॉनसून के चार साल बाद भारत में इस साल सामान्य से कम मॉनसून रहने की उम्मीद है और बारिश 95 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। हलांकि मॉनसून के समय पर आने से किसानों में थोड़ी निराशा है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अल-नीनो प्रभाव के कारण मॉनसून सामान्य से कमजोर होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications