Monsoon के चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में पारा पहुंचा 40 पार
नई दिल्ली, 06 जून। केरल के बाद मानसून ने शनिवार को महारष्ट्र में दस्तक दे दी है, जिसके बाद देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार और झारखंड में भारी बारिश की आशंका है। इस कारण यहां अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि मौसम ने उलटफेर पूरे भारत में इस हफ्ते भी जारी रहेगी।
यहां जारी है भारी बारिश का अलर्ट
अरब सागर, कर्नाटक , गोवा, महाराष्ट्र , तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु , मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों में इस वक्त मानसून की बारिश हो रही है। तो वहीं तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर, यूपी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, एमपी, बिहार और झारखंड में भारी बारिश की आशंका दिख रही है इस वजह से मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है।
यह पढ़ें: Fuel Rates: संडे को लगा झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट
Recommended Video
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
तो वही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण,तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, में जमकर बादल बरस सकते हैं।
96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि साउथ-वेस्ट मानसून के कारण कई राज्यों में प्री-मानसून प्रक्रिया भी जारी है। इस साल 96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा हो सकती है, जो कि सामान्य से अच्छी बारिश की श्रेणी में आती है। मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा। 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिस कारण मानसून को मूव करने में मदद मिल रही है।
दिल्ली में पारा 40 पार
दिल्ली के मौसम में सबसे ज्यादा उलटफेर देखने को मिल रहा है। दो दिन आंधी-बारिश के बाद से शनिवार को फिर से दिल्ली गर्म रही। कल यहां पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं दूसरी ओर आज भी राजधानी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है।