केरल में देर से दस्तक देगा मानसून लेकिन होगी झमाझम बारिश
नई दिल्ली। गर्मी से झुलस रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि केरल में मानसून थोड़ा देर से पहुंचेगा। उम्मीद है कि मानसून यहां 7 जून के आस-पास आयेगा। एक दिन आगे-पीछे भी हो सकता है ये मामला, ये कहना है भारतीय मौसम विभाग का। आमतौर पर मानसून की शुरूआत 1 जून से हो जाती है।
वैसे मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार बारिश ज्यादा होगी। उड़ीसा में मानसून 8 जून को तो अंडमान निकोबार में मानसून के आने की सामान्य तिथि 20 मई है लेकिन डीप डिप्रेशन के कारण मानसून तीन दिन पहले अंडमान निकोबार पहुंच सकता। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत अगले 3-4 दिनों में अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह से हो जाएगी और यह उड़ीसा के तट तक 8 जून को पहुंचेगा।
केरल में देर से दस्तक देगा मानसून..
आपको बता दें कि भीषण गर्मी के कारण इस समय पूरा भारत उबल रहा है। अकेले तेलंगाना में डेढ़सौ से ज्यादा मौत गर्मी के कारण हो चुकी है तो उत्तर भारत गर्मी के कारण भारी सूखे की चपेट में हैं, ऐसे में मानसून में देरी लोगों के लिए और कष्ट का कारण बन सकती है।













Click it and Unblock the Notifications