मौसम अपडेट: मानसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक, लेकिन दिल्ली वालों को इस दिन मिल सकती है थोड़ी राहत

नई दिल्ली, जून 30: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में 2 और 3 जुलाई को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे दिल्लीवालों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत के लिए बुरी खबर है क्योंकि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून की बारिश का और इंतजार करना होगा। आईएमडी ने कहा कि इन राज्यों में 7 जुलाई तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है क्योंकि मौसम की स्थिति इसके अनुकूल नहीं है।

Monsoon delayed but Delhi is expected to get light rain on Friday and Saturday

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, 'दिल्ली-एनसीआर में 2 जुलाई की शाम से 3 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान थोड़ा गिर सकता है। मॉनसून के लिए अगले 6-7 दिनों तक स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। 6-7 जुलाई तक दिल्ली एनसीआर और बाकी हिस्से में मॉनसून आने की संभावना नहीं है। आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को भी दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान लू चलने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है। श्रीवास्तव ने कहा, आम तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में 20 जून तक लू चलती है और इसके बाद तापमान कम होने लगता है। इस बार मानसून की देरी की वजह से शायद तापमान बढ़ रहा है। आईएमडी के अनुसार, बुधवार को मानसून ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया है।

आईएमडी ने कहा कि 19 जून के बाद से मानसून की कोई प्रगति नहीं हुई है। इसका कारण मध्य अक्षांश के पश्चिमी हवाओं और प्रतिकूल मैडेन जूलियन ऑसिलेशन (एमजेओ) के प्रभाव और बंगाल की उत्तरी खाड़ी पर कम दबाव प्रणाली के गठन होना है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्‍सों तथा चंडीगढ़ और दिल्‍ली में अगले 6-7 दिनों तक आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।

आईएमडी ने अगले छह-सात दिनों के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, अगले तीन दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। गुरुवार को असम और मेघालय में भी अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+