Monkeypox : WHO की रीजनल डायरेक्टर ने बताया, पुरुषों का पुरुषों से सेक्स के कारण संक्रमण, भेदभाव से बचें

मंकीपॉक्स संक्रमण (Monkeypox WHO) का दिल्ली में पहला मामला सामने आ चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की शीर्ष अधिकारी डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा है कि मंकीपॉक्स पुरुषों से सेक्स करने वाले पुरुषों को हो रहा है।

नई दिल्ली, 24 जुलाई : मंकीपॉक्स वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित हो चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक के महानिदेशक टेड्रोस ए गेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा, "मैंने तय किया है कि वैश्विक मंकीपॉक्स का प्रकोप अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल दिखाता है।"

who dr poonam khetrapal

इन देशों में मंकीपॉक्स के मामले

डब्लूएचओ के ऐलान के बाद WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की रीजनल डायरेक्टर डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा है कि मंकीपॉक्स उन देशों में तेजी से फैल रहा है जहां इसके मामले पहले नहीं रिपोर्ट किए गए। WHO ने दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र के देशों से मंकीपॉक्स के लिए निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने का आह्वान भी किया है।

Recommended Video

    Monkeypox First Case In Delhi: दिल्ली पहुंचा मंकीपॉक्स |Global Health Emergency |वनइंडिया हिंदी*News

    पुरुषों में मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले

    डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने रविवार को कहा, मंकीपॉक्स तेजी से उन देशों में फैल रहा है जहां इसके मामले पहले रिपोर्ट नहीं किए गए। उन्होंने कहा, पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले पाए जा रहे हैं। डॉ पूनम ने कहा, मंकीपॉक्स से बचाव के बारे में हमारे उपाय संवेदनशील या भेदभाव से रहित होने चाहिए।

    Monkeypox in Delhi

    इससे पहले दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला रिपोर्ट किया गया। 31 साल के व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पीड़ित शख्स को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

    केरल में मंकीपॉक्स

    बता दें कि, दिल्ली वाले मंकीपॉक्स केस से पहले भारत में मंकीपॉक्स के तीन मामले सामने आ चुके थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, 14 जुलाई को, केरल में संयुक्त अरब अमीरात के एक यात्री में पहली बार मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे। अन्य दो मामले भी केरल में ही सामने आए। देश के तीसरे मंकीपॉक्स मामले की पुष्टि एक 35 वर्षीय व्यक्ति में हुई, जो 6 जुलाई को यूएई से मल्लापुरम लौटा था। उसे 13 (जुलाई) को मंजेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया था और 15 तारीख से उसमें मंकीपॉक्स लक्षण दिखाने शुरू हो गए थे। उसके परिवार और करीबी संपर्क के लोगों को निगरानी में रखा गया है। 19 जुलाई को एनआईवी अलापुझा में मंकीपॉक्स परीक्षण शुरू किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+