केरल में दर्ज हुआ मंकीपॉक्स का तीसरा केस, यूएई से लौटा था ये मरीज
केरल में दर्ज हुआ मंकीपॉक्स का तीसरा केस, यूएई से लौटा था ये मरीज
मल्लापुरम, 22 जुलाई: कोरोना वायरल के संकट के बीच विदेशों के बाद मंकीपॉक्स की एंट्री भारत में कुछ दिन पहले हो चुकी है। वहीं अब यूएई से मल्लापुरम लौटे शख्स में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। मंकीपॉक्स का ये भारत में तीसरा केस है।

मंत्री ने बताया मंकीपॉक्स से संक्रमित इस मरीज को 13 तारीख को मंजेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुखार के बाद भर्ती कराया गया था और 15 तारीख से उनमें लक्षण दिखने लगे थे। उन्होंने बताया कि उनका परिवार और उनके संपर्क में करीबी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है।












Click it and Unblock the Notifications