शादी के एक दिन बाद ही मोना सिंह ने शेयर की ऐसी तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

मुंबई। टीवी की दुनिया में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो के जरिए तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं, उन्होंने शुक्रवार को साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम से शादी की। मोना और श्याम की शादी में टीवी जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की, सोशल मीडिया पर मोना और उनके पति की एक तस्वीर काफी वायरल हुई है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। शादी के एक दिन बाद ही मोना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो अब चर्चा में है।

Recommended Video

    Mona Singh getting married with her boyfriend Shyam in Mumbai, Photo goes Viral | वनइंडिया हिंदी
    इंस्टाग्रम पर शेयर की दिल की बात

    इंस्टाग्रम पर शेयर की दिल की बात

    बता दें कि वायरल पोस्ट में मोना सिंह ने अपने दिल की बात और एक तस्वीर को शेयर किया है जिस पर न सिर्फ उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं बल्कि टीवी जगत के कलाकारों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। मोना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की ही एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह श्याम को जयामल पहनाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस पल की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी। मोना के इस खुशनुमा पल की तस्वीर पर लोगों ने अच्छे-अच्छे कमेंच किए और उन्हें शादी की बधाई दी।

    टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने किया कमेंट

    टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने किया कमेंट

    मोना के पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है, नागिन सीजन 3 की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने लिखा कि 'ढेर सारी बधाई'। अभिनेता इकबाल खान ने कहा कि मोना सिंह आपको शादी की बधाई। बता दें कि मोना ने बैंकर श्याम से शादी की है, दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, ये शादी पंजाबी रीति रिवाज से संपन्न हुई है, श्याम के बारे में मोना सिंह ने काफी कुछ मीडिया में नहीं बताया है, फिलहाल दोनों आज सात जन्मों के बंधन में हमेशा-हमेशा के लिए बन गए हैं।

    View this post on Instagram

    Love laughter and a happily ever after 😍

    A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on

    'थ्री ईडियट्स' फिल्म में भी आई थीं नजर

    इसके बाद 2007 और 2010 में 'झलक दिखला जा' के दूसरे और तीसरे सत्र में होस्ट के रूप में कार्य किया। एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा नामक रियलिटी शो के 5 सीजन को इन्होंने होस्ट किया है। इसके अलावा इन्होंने 'थ्री ईडियट्स' और 'उट-पटांग' फिल्मों में भी करेक्टर रोल प्ले किए हैं।

    यह भी पढ़ें: कुशल पंजाबी की मौत पर इस बॉलीवुड एक्टर ने क्यों मांगी माफी? किया मानसिक बीमारी का जिक्र

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+