कुशल पंजाबी की मौत पर इस बॉलीवुड एक्टर ने क्यों मांगी माफी? किया मानसिक बीमारी का जिक्र
बॉलीवुड एक्टर कुशल पंजाबी की मौत पर इस एक्टर ने माफी मांगते हुए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ी बात कही है...
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कुशल पंजाबी की मौत की खबर से फिल्म जगत सदमे में है। गुरुवार को कुशल पंजाबी का शव मुंबई स्थित उनके घर पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ना माना जाए। कुशल पंजाबी के दोस्त करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। कुशल पंजाबी के निधन पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और फरहान अख्तर समेत कई लोगों ने शोक प्रकट किया है। इस बीच एक्टर रोहित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कुशल पंजाबी से माफी मांगी है।

'मेरे भाई, मुझे माफ करना'
रोहित रॉय ने इंस्टाग्राम पर कुशल पंजाबी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट लिखते हुए कहा, 'किसने सोचा होगा कि इस चमकती और खुश मुस्कुराहट के पीछे एक परेशान मन है। मुझे बहुत बहुत दुख है कि हम लोग उस वक्त वहां नहीं थे, जब तुम्हें हम लोगों की सबसे ज्यादा जरूरत थी। रेस्ट इन पीस मेरे भाई, मुझे माफ करना। बहुत सारे लोगों की तरह मैं भी अभी तक सदमे में हूं। मैं उस दर्द को समझ भी नहीं सकता, जो तुमने महसूस किया और जिसकी वजह से तुमने इतना बड़ा कदम उठाया।'
'मानसिक बीमारी कोई शर्मिंदा होने की बात नहीं'
कुशल पंजाबी की मानसिक हालत का जिक्र करते हुए रोहित रॉय ने कहा, 'मानसिक बीमारी कोई शर्मिंदा होने की बात नहीं है। इसे मत छिपाइए। जिससे भी आप प्यार करते हैं, उसके पास जाइए, उससे बताइए, या फिर किसी से भी बताइए और मेरा भरोसा कीजिए कि इससे आपको मदद मिलेगी। बल्कि अगर आपको लगता है कि कोई अपने काम में बिजी है, तब भी उसके पास जाइए, वो आपके लिए वक्त निकालेंगे। इन्सानियत अभी मरी नहीं है।' आपको बता दें कि रोहित रॉय और कुशल पंजाबी के बीच गहरी दोस्ती है। कुशल की मौत के बाद रोहित रॉय सदमे में हैं।

फरहान अख्तर ने किया भावुक ट्वीट
गौरतलब है कि कुशल पंजाबी ना केवल टेलीविजन बल्कि बॉलीवुड की दुनिया में भी एक जाना-माना चेहरा थे। टीवी शोज, रिएलिटी शोज के अलावा उन्होंने काल और लक्ष्य जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया था। कुशल पंजाबी के निधन पर फरहान अख्तर ने भी ट्वीट किया। फरहान अख्तर ने कहा, 'कुशल पंजाबी की खुदकुशी की खबर सुनकर दुखी और सदमे में हूं। फिल्म लक्ष्य में उनके साथ काम करने के दौरान की कई यादें हैं। हर किसी के साथ खड़े होने के उनके जज्बे का भी मैं गवाह हूं। तुम बहुत याद आओगे भाई। उनके परिवार मेरी सांत्वना।'

अक्षय कुमार ने कहा, जिंदगी बेहद खूबसूरत है
वहीं, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने कुशल पंजाबी के निधन पर कहा, 'कुशल ने मेरे साथ फिल्म अंदाज में काम किया था। हर किसी की अपनी समस्याएं होती हैं, कुछ लोग इसे समझ जाते हैं लेकिन कुछ लोग ये समझ नहीं पाते हैं। आपका परिवार बेहद जरूरी है, हमेशा ये बात याद रखनी चाहिए और मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत रखें क्योंकि ये जिंदगी बेहद खूबसूरत है। आपके माता-पिता ने ये खूबसूरत जिंदगी आपको दी है। किसी भी तरह के डिप्रेशन का इलाज कराएं और अपनी जिंदगी पर ध्यान दें।'

मौत से पहले कुशल ने नहीं उठाया किसी का फोन
कुशल पंजाबी की मौत को लेकर डीसीपी परमजीत सिंह ने बताया, 'हमें सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार ना ठहराया जाए। हम फिलहाल इस मामले की जांच कर रहे हैं।' कुशल के निधन का खुलासा उनके दोस्त करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था। मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि कुशल ने गुरुवार को किसी का फोन नहीं उठाया। पुलिस का कहना था कि कुशल के माता-पिता गुरुवार दोपहर 2 बजे से उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन वो कोई जवाब नहीं दे रहे थे। तभी उन्होंने उनके पास आने के बारे में सोचा। उनके माता-पिता रात को 10.30 बजे उनके घर पहुंचे, तो उन्हें दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोला तो कुशल का शव फंदे पर लटका हुआ था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai Pune Missing Link: देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार, मुंबई से पुणे का सफर होगा आसान -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications