सामने आया वो खौफनाक VIDEO, जब बिल्डिंग से टकराया चार्टर्ड प्लेन

मुंबई: मुंबई के घाटकोपर इलाके में गुरुवार को एक चार्टर्ड प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि इस हादसे में दो अन्य घायल भी हुए थे। विमान घाटकोपर के रिहायशी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के पास गिरा था। इस हादसे में एक राहगीर के अलावा प्लेन में सवार 4 लोगों की भी मौत हो गई थी। वहीं इस भयावह मंजर का वीडियो सामने आया है जिसे देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Moment when a chartered plane crashed in Mumbais Ghatkopar

प्लेन जब घाटकोपर के रिहायशी इलाके में निर्माणाधीन इमारत से टकराया, वो बहुत ही भयावह मंजर था। टक्कर के बाद वहां केवल आग ही आग दिखाई दे रही थी, आसपास हड़कंप मच गया था। लोग डर गए थे और चारों तरफ अफरा-तफरी मची थी। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की जान चली गई थी।

किंग एयर का सी-90 चार्टर्ड प्लेन यूवाई एविएशन का था। जिसका मालिकाना हक दीपक कोठारी के पास है। दीपक कोठारी ने यह प्लेन यूपी सरकार से खरीदा था। जबकि इस हादसे में एक राहगीर गोविंद पंडित की मौत हो गई। वहीं विमान में सवार पायलट मारिया कुबेर, को-पायलट प्रदीप राजपूत, टेक्नीशियन सुरभि और मनीष पांडे की दर्दनाक मौत हो गई थी, इस हादसे में 2 लोग घायल भी हुए थे।

ये भी पढ़ें: वो 5 लोग, जो मुंबई में विमान हादसे का हुए शिकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+