Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोहन भागवत की जाति क्या है, शादीशुदा हैं या नहीं, RSS चीफ के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

Mohan Bhagwat Birthday: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज 11 सितंबर 2025 को 75 साल के हो गए।11 सितंबर 1950 को जन्मे मोहन भागवत न सिर्फ संघ के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं, बल्कि देश की सामाजिक-राजनीतिक धारा को दिशा देने वाली आवाज भी बन चुके हैं। 2009 में संघ की कमान संभालने के बाद से वे लगातार संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं।

कभी "बुजुर्गों का संगठन" कहे जाने वाले RSS ने 2009 में एक बड़े बदलाव का रास्ता चुना। 2004 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार, लालकृष्ण आडवाणी से जुड़ी विवादित घटनाएं, प्रमोद महाजन की हत्या, अटल बिहारी वाजपेयी का सक्रिय राजनीति से संन्यास और तब के सरसंघचालक के.सी. सुदर्शन व विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल की सेहत बिगड़ने से संघ परिवार कठिन दौर से गुजर रहा था। ऐसे समय में संघ की बागडोर सौंपी गई मोहन भागवत को -जो तब तक अपेक्षाकृत कम चर्चित और वरिष्ठ नेताओं की तुलना में "जूनियर" माने जाते थे।

Mohan Bhagwat lesser-known facts

आज वही भागवत संघ परिवार की 36 संस्थाओं की दिशा और दशा तय कर रहे हैं, और यह सुनिश्चित कर चुके हैं कि पूरा संगठन एक ही दिशा में आगे बढ़े। ऐसे में आइए मोहन भागवत की जिंदगी और सफर से कुछ रोचक तथ्य, जिन्हें शायद बहुत कम लोग जानते होंगे।

▶️ 1. मोहन भागवत का परिवार और उनकी जाति

1950 में महाराष्ट्र के सांगली जिले में जन्मे मोहन भागवत का परिवार संघ के प्रति समर्पित था। मोहन भागवत एक करहाड़े ब्राह्मण परिवार से हैं। मोहन भागवत के दादा नानासाहेब संघ संस्थापक के.बी. हेडगेवार के सहयोगी थे। उनके पिता मधुकरराव गुजरात में प्रचारक रहे।

मां मालती संघ की महिला शाखा से जुड़ी हुईं थीं। कहा जाता है कि भागवत परिवार का घर हमेशा सभी के लिए खुला रहता था। टकराव से दूर रहकर समझाने और जोड़ने की कला, भागवत को विरासत में मिली।

मोहन भागवत, चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। पशु चिकित्सक के रूप में छह महीने चंद्रपुर में नौकरी की, लेकिन जल्दी ही सब छोड़कर अकोला जिले के प्रचारक बन गए। फिर विदर्भ और बिहार में काम किया और 2000 में वे संघ के सरकार्यवाह (जनरल सेक्रेटरी) बने।

▶️ 2. मोहन भागवत की शिक्षा

मोहन भागवत ने वेटरिनरी साइंस (पशु चिकित्सा विज्ञान) में स्नातक की पढ़ाई की और फिर कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। डॉक्टर बनने का उनका सपना था, लेकिन उन्होंने अपना जीवन संघ को समर्पित कर दिया।

▶️ 3. आपातकाल के समय बने प्रचारक

1975 में देश में आपातकाल लगा। इसी दौरान मोहन भागवत ने खुद को आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में समर्पित कर दिया। यहीं से उनकी सक्रिय यात्रा की असली शुरुआत हुई।

साल 2009 में महज 59 साल की उम्र में मोहन भागवत ने आरएसएस की कमान संभाली। इस तरह वे संघ के सबसे युवा सरसंघचालकों में शामिल हो गए।

Mohan Bhagwat lesser-known facts

▶️ 4. सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रमुखों में शामिल

मोहन भागवत संघ के तीसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले सरसंघचालक हैं। उनसे पहले माधव सदाशिव गोलवलकर और बाला साहेब देवरस ने सबसे लंबे समय तक यह पद संभाला था।

2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया। यह पहली बार था जब किसी आरएसएस प्रमुख को राष्ट्रपति भवन बुलाया गया।

▶️ 5. मानद उपाधि से सम्मानित

नागपुर स्थित एनिमल एंड फिशरी साइंसेज यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डॉक्टर ऑफ साइंस (DSc) की उपाधि प्रदान की। यह उनके शैक्षणिक और सामाजिक योगदान का सम्मान था।

इतनी बड़ी संस्था के प्रमुख होने के बावजूद मोहन भागवत अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। वे अक्सर कम सुरक्षा घेरे में सफर करते हैं और जहां जाते हैं, वहां साधारण आवास पसंद करते हैं।

संघ के भीतर उन्हें बेहतरीन संगठन कौशल के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में संघ ने युवाओं को जोड़ने पर खास जोर दिया और आधुनिक आउटरीच रणनीतियां अपनाईं।

मोहन भागवत ने संघ का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर RSS का प्रतिनिधित्व किया। इससे संगठन की वैश्विक छवि मजबूत हुई।

Mohan Bhagwat lesser-known facts

▶️ 6. मोहन भागवत निजी जीवन

अन्य वरिष्ठ संघ नेताओं की तरह मोहन भागवत ने भी अविवाहित रहकर अपना पूरा जीवन संगठन को समर्पित किया। निजी जीवन में उन्होंने व्यक्तिगत सुखों से दूरी बनाई और संगठन को ही परिवार माना।

▶️ 7. मोहन भागवत ने RSS में क्या-क्या बदलाव किए?

आयु सीमा तय की: संघ परिवार की सभी संस्थाओं में पदाधिकारियों के लिए 75 वर्ष की आयु सीमा लागू की। आडवाणी को साफ संदेश दिया गया कि 2009 चुनाव उनकी आखिरी पारी होगी।

🔹 नई पीढ़ी को मौका: नितिन गडकरी जैसे अपेक्षाकृत युवा नेता को बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया। संसद में भी युवा नेताओं को ज़िम्मेदारी दी गई।

🔹 संगठन का लचीलापन: खाकी निकर की जगह पैंट, शाखा समय को लचीला बनाया ताकि छात्र और नौकरीपेशा लोग आसानी से जुड़ सकें।

🔹 तकनीक का इस्तेमाल: संघ परिवार को इंटरनेट और सोशल मीडिया के युग से जोड़ा।

🔹 विस्तार की नीति: संगठन के दरवाजे अन्य दलों के नेताओं के लिए खोले और आम जनता को अधिक आकर्षित किया।

इन बदलावों का असर दिखा। 2014 का चुनाव सिर्फ बीजेपी ने नहीं, बल्कि पूरा संघ परिवार मिलकर लड़ा। नतीजा- अभूतपूर्व जीत। संघ के अंदरूनी सूत्र कहते हैं- "बहुतों को लगता है मोदी भागवत के आदमी हैं, लेकिन सच्चाई इसके उलट है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+