मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का नया आरोप, शमी नहीं देते इलाज का खर्च

Recommended Video

    Mohammad Shami की wife Hasin Jahan ने किया Domestic Violence का case। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने शौहर पर एक बार फिर से नया आरोप लगाया है। हसीन जहां ने पश्चिम बंगाल के अलीपोर कोर्ट में शमी के खिलाफ नया आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया। हसीन जहां ने शमी पर भत्ता और इलाज का खर्चा नहीं देने का आरोप लगाया। इतनी ही नहीं उन्होंने शमी के परिवार पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप भी लगाया है। हसीन जहां ने कहा कि शमी के एक्सीडेंट के बाद जब वो उनके मिलने गई थी तो शमी और उनके परिवार वालों ने उनका उत्पीड़न किया।

     हसीन जहां का नया आरोप

    हसीन जहां का नया आरोप

    हसीन जहां ने शमी पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि शमी की ओर ने उन्हें भत्ता और इलाज के नाम पर खर्च तक के पैसे नहीं मिल रहे हैं। हसीन जहां ने कहा कि शमी और उनके परिवारवालों ने उनका उत्पीड़न भी किया। उन्हें खर्च के पैसे तक नहीं दिए जा रहे हैं।

     शादी की सालगिराह की दी बधाई

    शादी की सालगिराह की दी बधाई

    हसीन जहां के इस नए आरोप से चंद घंटे पहले ही शमी ने अपनी चौथी मैरिज ऐनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए हसीन जहां को ऐनिवर्सरी की बधाई दी और उन्हें याद करते हुए मिस यू लिखा। शमी के इस पोस्ट पर लोगों ने एक बार फिर से हसीन जहां को बुरा भला कहना शुरू कर दिया। शमी अभी भी अपनी पत्नी को बेहद प्यार करते हैं।

    दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप

    दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप

    आपको बता दें कि हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने का आरोप लगाते हुए उनकी बातचीत का स्क्रीनशॉर्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हसीन जहां ने दावा किया कि ये चैट मोहम्मद शमी के ही हैं, जिसमें वो दूसरी महिलाओं के साथ अश्लील बातें कर रहे थे।

    शमी के परिवार ने की जान से मारने की कोशिश

    शमी के परिवार ने की जान से मारने की कोशिश

    हसीन जहां ने फेसबुक पोस्ट पर शमी के कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की पोल खोल दी सतो वहीं शमी और उनके परिवार वालों पर उन्हें मारने की कोशिश का आरोप लगायाय़ हसीन जहां ने कहा कि शमी के परिवारवाले उनके साथ मारपीट करते थे। हसीन जहां ने दावा किया कि उन्हें शमी की कार में उन्हें गर्भनिरोधक भी मिला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+