पत्नी हसीन जहां के नए आरोप- पाकिस्तानी लड़की से शमी ने लिए हैं पैसे, देश को दे सकता है धोखा
नई दिल्ली। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर से उनपर सनसनीखेज आरोपों की झड़ी लगाई है। हसीन जहां ने कहा कि मोहम्मद शमी पर आरोप लगाते हुए कहा कि शमी ने दुबई के एक होटल में पाकिस्तानी लड़की से पैसे लिए हैं । हसीन जहां ने ये भी आरोप लगया कि उनको धोखा देने वाला मोहम्मद शमी देश को भी धोखा दे सकता है।

पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा ने दिए पैसे
एबीपी न्यूज से बात करते हुए हसीन जहां ने कहा, 'मोहम्मद शमी ने दुबई के एक होटल में जिस पाकिस्तानी लड़की के साथ संबंध बनाए उसका नाम आलिश्बा है। क्योंकि आलिश्बा, पाकिस्तान के कराची की लड़की है। शमी उसे बुलाता है। उसके लिए रूम बुक करता है। उसके साथ रिलेशन करता है, फिर शमी ये बताता है कि अलिश्बा ने उसको पैसे दिए।'

देश को धोखा दे सकता है शमी
हसीन जहां ने आगे कहा, 'अल्लाह ना करें कि ऐसा कुछ हो लेकिन अगर वो मुझे फ्रॉड कर सकता है तो वो देश को भी फ्रॉड कर सकता है। मेरे पास सबूत है। आप लोग दूबई के उस होटल में जाकर देखिए कि उस तारीख तो शमी ने सिंगल एडल्ट नाम से बुकिंग कराई थी या नहीं। आखिर शमी ने किस चीज के पैसे लिए? मेरे पास रिकॉर्डिंग है जब मैंने शमी से बात की। उसमें शमी ने कहा है कि हां मैंने पैसे लिए, तो मोहम्मद भाई कौन है, क्या करता है, अलिश्बा से पैसे का क्या कनेक्शन है।'

किस चीज के लिए शमी ने लिए पैसे?
हसनी जहां ने आगे शमी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'मोहम्मद भाई आखिर शमी को पैसे क्यों देता है। शमी को जब बीसीसीआई पूरी व्हाइट मनी देती है, चेक देती है तो ये कौन सा पैसा है। बता दें कि हसीन जहां ने इस मामले में मोहम्मद शमी के खिलाफ कोलकाता के एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।'












Click it and Unblock the Notifications