मोहम्मद शमी, हसीन जहां की लड़ाई में उनकी मासूम बेटी बेबो का हुआ बड़ा नुकसान

मोहम्मद शमी, हसीन जहां की लड़ाई में उनकी मासूम बेटी बेबो का हुआ बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी बीवी हसीन जहां बीते कुछ समय से अलग रहे रहे हैं। दोनों के बीच गुजारा भत्ता और कई मामलों को लेकर मुकदमा कोर्ट में है। हसीन जहां अपनी तीन साल की बेटी के साथ अलग रहती हैं। अब उन्होंने शमी पर बेटी की पढ़ाई के लिए पैसा ना देने का आरोप लगाया है। हसीन का कहना है कि पैसे ना होने से बेटी का दाखिला नहीं हो सकता है, जिससे उसका नुकसान हो रहा है।

शमी से मांगे दो लाख

शमी से मांगे दो लाख

हसीन का कहना है कि उन्होंने शमी से दो लाख रुपए मांगे थे, ताकि वो बेबो का दाखिला करा सके लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, हसीन का कहना है कि वह अपनी तीन साल की बेटी बेबो का दाखिला कोलकाता के एक स्कूल में कराना चाहती हैं। स्कूल ने शुरू में दो लाख रुपए मांगे हैं। इस पर हसीन ने शमी के पास उनके एक जानने वाले को भेज पैसे मांगे लेकिन शमी ने इनकार कर दिया। इससे बेबो का स्कूल में एडमिशन नहीं हो सका।

शमी ने कहा, बेटी से मिलने नहीं देतीं हसीन

शमी ने कहा, बेटी से मिलने नहीं देतीं हसीन

मोहम्मद शमी का कहना है कि बेबो उनकी बेटी है, जिसके लिए वो कभी भी रुपयों के लिए मना नहीं कर सकते। उनका कहना है कि हसीन उनको बेबो से बात नहीं करने देती, वहीं उसके एडमिशन को लेकर उनसे सलाह मशविरा करने के बजाय सीधे एक तीसरे आदमी को पैसे लेने भेजने का क्या तुक है। उनका कहना है कि फोन पर भी वो अपनी बेटी से बात करना चाहते हैं तो उन्हें बात नहीं करने दी जाती।

कई माह से चल रहा है विवाद

कई माह से चल रहा है विवाद

शमी और हसीन जहां के बीच कई माह से विवाद चल रहा है। दोनों ही एक एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाते रहे हैं। 20 सितंबर को दोनों के बीच चल रहे मुकदमे की तारीख कोलकाता के अलीपुर की सीजेएम कोर्ट में थी। 20 सितंबर को शमी नहीं पहुंच पाए थे। अदालत ने मामले में 14 नवंबर की तारीख दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+