पति शमी पर FIR के बाद फेसबुक पर हसीन जहां का बड़ा आरोप, पूछा- 'बिना इजाजत क्यों किया ऐसा?'

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोबम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के विवाद में अब फेसबुक का नाम भी आ गया है। हसीन जहां ने फेसबुक पर बिना पूछे उनका पोस्ट डिलीट करने का आरोप लगाया है। हसीन जहां ने शुक्रवार को अपने पति मोहम्मद शमी पर कोलकाता में घरेलु हिंसा और हत्या की कोशिश का केस दर्ज करवाया।

Recommended Video

    Mohammad Shami's Wife Says Facebook Block my account without my permission । वनइंडिया हिंदी

    Mohammed Shami

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोबम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के विवाद में अब फेसबुक का नाम भी आ गया है। हसीन जहां ने फेसबुक पर बिना पूछे उनका पोस्ट डिलीट करने का आरोप लगाया है। हसीन जहां ने शुक्रवार को अपने पति मोहम्मद शमी पर कोलकाता में घरेलु हिंसा और हत्या की कोशिश का केस दर्ज करवाया। जहां का आरोप है कि शमी उन्हें सालों से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते आ रहे हैं। जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया है।

    जहां का गुस्सा फेसबुक पर फूटा

    जहां का गुस्सा फेसबुक पर फूटा

    मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए हैं। अब उनका गुस्सा सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर भी फूटा है। जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी की दूसरी लड़कियों संग तस्वीरें और चैट फेसबुक पर पोस्ट किया था। पोस्ट वायरल होने के बाद न केवल फेसबुक ने उनका पोस्ट हटा दिया, बल्कि अकाउंट ही ब्लॉक कर दिया।

    'फेसबुक ने क्यों डिलीट किए पोस्ट'

    जहां ने फेसबुक के बारे में कहा कि उन्होंने वेबसाइट का सहारा तब लिया जब किसी ने उनकी मदद नहीं की। जहां ने कहा, 'मुझे किसी से कोई मदद नहीं मिली। इसिलए मैंने अपनी बात कहने के लिए फेसबुक का सहारा लिया। क्यों फेसबुक ने मेरी इजाजत के बगैर मेरा अकाउंट ब्लॉक किया और सभी पोस्ट डिलीट किए?' जहां ने शमी को लेकर एक और खुलासा किया है जो कि काफी चौंकाने वाला है। जहां ने मीडिया को बताया कि शमी के परिवार ने उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की थी।

    'शमी के परिवार ने की थी जान से मारने की कोशिश'

    'शमी के परिवार ने की थी जान से मारने की कोशिश'

    कोलकाता नाइटराइडर्स की चीयरलीडर रहीं पूर्व मॉडल हसीन जहां ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जहां ने अब अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जहां को जान से मारने की कोशिश की थी। 'उसके परिवार में हर कोई मुझे टॉर्चर करता था। उसकी मां और भाई मुझसे बदतमीजी करते थे। रात को 2-3 बजे तक उनका टॉर्चर चलता था।' जहां ने ये भी बताया कि उन्हें शमी की बीएमडब्लू कार में गर्भ-निरोधक गोलियां पड़ी मिलीं थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+