Mohammad Azharuddin की कार का एक्सिडेंट, बाल-बाल बचे पूर्व क्रिकेटर

Mohammad Azharuddin: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की का आज एक सड़क हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह मोहम्मद अजहरुद्दीन की कार का राजस्थान के सूरवाल में एक्सिडेंट हो गया है। हालांकि इस हादसे में अजहरुद्दीन बाल-बाल बच गए हैं। अजहरुद्दीन के पर्सनल असिस्टेंट ने इस बात की पुष्टि की है कि हादसे में अजहरुद्दीन को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार अजहरुद्दीन रणथंबोर से वापस आ रहे थे। इस दौरान कार में अजहरुद्दीन के साथ उनका परिवार भी मौजूद था। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। हादसे के बाद दूसरी कार से उन्हें होटल ले जाया गया। बता दें कि मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।

Recommended Video

    Mohammed Azharuddin car accident in Soorwal Rajasthan | वनइंडिया हिंदी
    azhar

    गौरतलब है कि अजहर के बेटे अयाजुद्दीन की 19 वर्ष की उम्र में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ था उस वक्त अयाजुद्दीन हैदराबाद एयरपोर्ट से बंजारा हिल्स की ओर से जा रहे थे। अयाजुद्दीन अपनी स्पोर्ट्स बाइक से जा रहे थे और इसी दौरान वह रेल लगाने लगे थे तभी उनकी गाड़ी फिसल गई। इस दौरान अयाजुद्दीन के बुआ का लड़का अजमल भी गाड़ी पर बैठा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अयाजुद्दीन की अपोलो अस्पताल में मौत हो गई थी।

    बता दें कि अजहरुद्दीन ने भारतीय की ओर से 99 टेस्ट मैच खेले हैं, अपने समय में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। लेकिन बाद में उन्हें सचिन तेंदुलकर ने पीछे कर दिया था। अजहरुद्दीन ने 1992 और 1999 में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और 1996 में टीम सेमी फाइनल तक पहुंची थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+