#ModiSwearingIn: 'ओडिशा के मोदी' को भी मिली नई कैबिनेट में जगह, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

नई दिल्ली। बीजेपी के टिकट पर बालासोर लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचने वाले प्रताप चौधरी सांरगी को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है, उन्होंने आज राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, आपको पता दें कि प्रताप चौधरी सांरगी को लोग 'ओडिशा का मोदी' कहते हैं, इन्होंने आम चुनाव में बीजेडी के करोड़पति उम्मीदवार रबींद्र कुमार जेना को 12, 956 वोटों से शिकस्त देकर सफलता का परचम लहराया।

 प्रताप चौधरी सांरगी बनें राज्य मंत्री

प्रताप चौधरी सांरगी बनें राज्य मंत्री

इन दिनों प्रताप चौधरी सांरगी, सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक है, दरअसल चुनावी नतीजों के बाद सुलगना डैश नाम के एक यूजर ने 24 मई को एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने प्रताप सारंग की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो जमीन पर बैठकर अपने कागजात और सामान ठीक करते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद प्रताप चौधरी सांरगी, सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गए, लोग उनके सादे जीवन के मुरीद हो गए और इन्हें 'ओडिशा का मोदी' कहकर संबोधित करने लगे।

सादगी और ईमानदारी की जीती-जागती तस्वीर हैं प्रताप चौधरी सांरगी

उनकी जिंदगी और उनकी जीवनशैली की तुलना लोग पीएम मोदी से करते हैं, सारंगी ने अपनी चुनावी रैलियां ऑटोरिक्शा में की थीं, इन्होंने शादी नहीं की है, इनके पास संपत्ति के नाम पर एक छोटा सा घर है और कहीं आने जाने के लिए यह साइकिल का प्रयोग करते हैं।

मेरे सांसद बनने के बाद भी नहीं बदलेगी मेरी जीवनशैली: सारंगी

इन्होंने बीजेपी के टिकट पर 2004 और 2009 में विधानसभा चुनाव भी जीता था, अपने बारे में बात करते हुए इन्होंने कहा था कि बचपन से ही मेरी जीवनशैली ऐसी रही है, मेरे सांसद बनने के बाद भी यह बदलने वाला नहीं है, मैं लोगों और देश के लिए काम कर रहा हूं और मैं जीवन भर इसे अमल करता रहूंगा।

सांरगी ने अपने चुनाव प्रचार में बिल्कुल खर्च नहीं किया

सांरगी ने अपने चुनाव प्रचार में बिल्कुल खर्च नहीं किया

खास बात ये रही कि चुनाव जीतकर इतिहास रचने वाले प्रताप चौधरी सांरगी ने अपने चुनाव प्रचार में बिल्कुल खर्च नहीं किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रताप सरंगी खड़े हुए थे लेकिन तब वो हार गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने जीत हासिल की, ऐसा कहा जाता है कि पीएम मोदी जब भी ओडिशा जाते हैं तब वो प्रताप सारंगी से जरूर मुलाकात करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+