मोदी ने पीएम को लिखी चिट्ठी, शिंदे पर कार्रवाई की मांग

narendra modi
नयी दिल्ली। भाजपा के पीएम उम्मीदवरा नरेन्द्र मोदी ने एकबार फिर से केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के घेरा है। मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के 'अल्पसंख्यक गिरफ्तारी' वाले बयान के खिलाफ पीएम को चिट्ठी लिखी है। मोदी ने पीएम मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर शिंदे पर कार्रवाई करने की मांग की है।

मोदी ने शिंदे पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि अपराध अपराध होता है। वो ये नहीं देखता कि अपराधी किस धर्म का है। अपराधी के धर्म के आधार पर ये तय नहीं होना चाहिए कि वो दोषी है या बेगुनाह। केंद्र की ऐसी कोशिशों के चलते मुकदमों की सुनवाई में देरी की पूरी आशंका है। अपनी चिट्ठी में मोदी ने कहा कि इस मामले में पीएम से तुरंत दखल देने की मांग की है। दरअसल शिंदे ने एक खास धर्म के युवकों की गलत गिरफ्तारी की बात कही थी। शिंदे ने ऐसे केसों को लेकर राज्यों को चिट्ठी भी लिखी थी।

मोदी ने इससे पहले भी गोवा में संकल्प रैली के दौरान सुशील कुमार शिंदे द्वारा राज्य सरकारों से अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ आतंकवाद के मामलों की समीक्षा करने के लिए कहने पर उन्हें आड़े हाथ लिया था और अब उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री से की है।

गोवा में शिंदे पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा था कि शिंदे वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले ही गृहमंत्रायल की ओर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक चिठ्टी लिखी गई थी। जिसमें कहा गया था कि राज्य में अअगर किसी गुनहगारों को गिरफ्तार किया जाता है तो पहले वो ये देखे कि कहीं मुसलमान को तो गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+