अगर देश में बनीं MDMK की सरकार तो बदल जाएगा देश का नाम

vaiko and modi
चेन्नई। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी जारी है। उत्तर से दक्षिण तक पूर्व से पश्चिम तक पार्टियां राजनीतिक पार्टियां अपना जोर आजमा रही हैं। इस बीच तमिलनाडु की पार्टी एमडीएमके ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद उसे सरकार बनाने में भागीदारी का मौका मिला तो वह देश का नाम बदल देगी। कहने का मतलब कि अगर देश में एमडीएमके के सहयोग से अगर सरकार बनी तो भारत का नाम बदल जाएगा।

दरअसल पार्टी देश का नाम भारत से बदलकर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ इंडिया रखना चाहती है, जिसे हिंदी में संयुक्त राज्य भारत कहा जा सकता है। पार्टी ने इस बात का ऐलान अपने घोषणापत्र में किया है।

एमडीएमके के तेज-तर्रार तमिल नेता वाइको ने कहा कि अगर उनके सहयोग से सरकार बनती है तो आतंकवादी संगठन एलटीटीई पर से प्रतिबंध भी हटा लिया जाएगा। इतनी ही नहीं पार्टी का मानना है कि जब भारत का संविधान बनाया गया था तो संघीय ढांचे का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन शुरुआत में 'अनेकता में एकता' की बात कहने वाले लोगों ने बाद में सारी शक्ति केंद्र के पास जमा कर दी।

ऐसे में पार्टी चाहती है कि भारतीय संविधान पर दोबारा विचार होना चाहिए और देश का नाम बदलकर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका रखा जाना चाहिए। इतनी ही नहीं देश में ‘मोदी की लहर' का समर्थन करते हुए एमडीएमके के नेता वाइको ने कहा कि नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु की 40 सीटों के बगैर भी निश्चित तौर पर अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+