Exclusive: सीबीआई हेड आफिस जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

narendra-modi
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। स्वाधीनता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करने के बाद इस महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक अहम कार्यक्रम सीबीआई के दफ्तर में जाना होगा। हालांकि अभी उनके सीबीआई के राजधानी में सीजीओ काम्पलेक्स स्थित मुख्यालय में जाने की तारीख की घोषणा नहीं हुई है, पर सूत्रों का कहना है कि वे इस महीने के तीसरे हफ्ते वहां जा सकते हैं।

मोदी सीबीआई अफसरों से मुलाकात के दौरान उन्हें भरोसा दे सकते हैं कि उनके कामकाज में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होगा। इसके साथ ही वे यह भी साफ कर सकते हैं कि सीबीआई में करप्शन को सरकार किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं करेगी।

जानकारों ने बताया कि सिंडिकेट बैंक के सीएमडी एस.के. जैन घूस कांड के एक आरोपी और भूषण स्टील के डायरेक्टर नीरज सिंहल को जैन के साथ ही गिरफ्तार ना करने से सरकार खफा है। हालांकि उनकी बाद में गिरफेतारी हो गई और सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा ने इस सारे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

कार्यक्रम को अंतिम रूप

जानकारों का कहना है कि मोदी के कार्यक्रम को पीएमओ और सीबीआई के आला अफसर अंतिम रूप दे रहे हैं। सनद रहे कि सीबीआई के दफ्तर में तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा भी एक मर्तबा गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+