छाएगा मोदी की आवाज का जादू, आपको सुनाएंगे 'मन की बात'
नयी दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका में अपना जादू बिखेर रहे हैं। पूरा अमेरिका नमो-नमो के रंग में रंग गया है। मोदी जहां जाते है वहां अपनी छाप छोड़ देते है। अमेरिका से आने के बाद मोदी की आवाज का जादू आपके सिर चढ़ के बोलने लगेगा।

जी हा मोदी की आवाज जल्द आपके घरों में गूंजेंगी। 3 अक्टूबर को मोदी रेडियो के माध्यम से देशवासियों से अपने मन की बात कहेंगे। मोदी इस कार्यक्रम में देशवासियों से अपने मन की बात कहेंगे इसलिए इस कार्यक्रम का नाम ही "मन की बात" रखा गया है।
सरकारी वेबसाइट माई जीओवी डॉट एनआईसी पर लोगों ने प्रधानमंत्री को बड़ी संख्या में अपने विचार भेजे है। अब मोदी उन्हीं पर अपने विचार देंगे। प्रधानमंत्री के "मन की बात" का रेडियो प्रसारण पूर्वान्ह 11 बजे से आकाशवाणी और दूरदर्शन पर तो देश भर में सुना ही जा सकेगा।ऑल इंडिया रेडियो के अलावा प्राइवेट एफएम चैनल भी मोदी के इस संबोधन का प्रसारण करेंगे। वहीं क्षेत्रिय भाषाओं में भी इसका प्रसारण होगा।












Click it and Unblock the Notifications