मोदी देंगे ओबामा को भोज, कौन-कौन होगा शामिल?

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अपने आवास में 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भोज दे रहे हैं। मोदी इस खासमखास भोज में किस-किस को आमंत्रित करेंगे, इस बारे में राजधानी के एलिट सर्किल में इन दिनों चर्चा चल रही है।

Modi to host lavish dinner for Obama

इसके साथ ही तमाम खासमखास लोग इस अहम भोज में शामिल होने के लिए लालायित हैं। जानकारों ने बताया कि भोज में मोदी की कैबिनेट के चुनिंदा मंत्रियों के अलावा कुछ मुख्यमंत्री, भारत सरकार के आला अफसर, शिखर उद्योगपति जैसे रिलायंस समूह के चीफ मुकेश अंबानी, भारतीय एयरटेल के चेयरमेन सुनील भरती मित्तल, एचडीएफसी बैंक चीफ दीपक पारेख वगैरह के अलावा कुछ बालीवुड के सितारे भी हो सकते हैं। भोज में लाल कृष्ण आडवाणी भी शामिल हो सकते हैं।

दो पूर्व प्रधानमंत्री

हां, यूपीए नेता सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा के साथ विपक्षी दलों के कुछ अहम नेताओं को भी भोज के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि ओबामा की साल 2010 में हुई भारत यात्रा के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने अपने आवास में भोज का आयोजन किया था।

गेस्ट लिस्ट

सूत्रों का कहना है कि भोज की गेस्ट लिस्ट को मोदी अंतिम रूप से हरी झंडी दिकाएंगे। फिलहाल इसे तैयार किया जा रहा है राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजीत डोभल की तरफ से। जानकारों ने बताया कि भोज में तमाम तरह के लजीज व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे। इसकी तैयारी की व्यवस्था मौर्या शेरटन के शैफ ही करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+