नीतीश सरकार पर 25 को करेंगे मोदी वार
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार विधान सभा के आगामी चुनाव के मद्देनजर 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे। वे अपनी बिहार यात्रा में नीतीश सरकार पर करारा हल्ला बोल सकते हैं। हालांकि वे नीतीश कुमार से मुलाकात भी कर सकते हैं।
दोनों बिहार की विकास योजनाओं पर कुछ समय के लिए बात कर सकते हैं। दोनों के संबंध अब पहले के मुकाबले सुधरे हैं। लोकसभा चुनाव के समय तो दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे वार किए थे। हालांकि बाद में दोनों कई बार मिले भी।
पटना भी जाएंगे
उसी दिन वे पटना में भी जाएंगे। वहां पर उनके कई कार्यक्रम लगे हैं। बिहार भाजपा मोदी की पटना तथा मुजफ्फरपुर यात्रा को उनकी चुनावी रैली के रूप में प्रचारित कर रही है। मोदी अपनी बिहार यात्रा के दौरहान बिहार भाजपा के नेताओं जैसे सुशील मोदी तथा नंद किशोर यादव वगैरह से भी बात करेंगे।
नीतीश ने छीना तो मोदी ने तैयार कर दी मांझी की सुरक्षा 'कवच'
रणनीति बनेगी कि किस तरह से बिहार की जंग को जीता जाए। बिहार के नेता मोदी को अपनी सारी रणनीति बताएंगे। मोदी की यात्रा को देखते हुए इन दोनों शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications