मोदी के दूसरी बार पीएम बनने पर बोले रामदेव, विपक्ष अगले 10-15 साल कपालभाति करे
नई दिल्ली। योग गुरु और कारोबारी बाबा रामदेव ने कहा है कि भाजपा लंबे समय तक सत्ता में बनी रहेगी और विपक्ष में बैठी पार्टियां लंबे समय तक सत्ता से दूर रहेंगी। रामदेव ने तंजिया लहजे में कहा कि विपक्ष के नेता अगले 10-15 साल तक कपालभाति और अनुलोम विलोम करते रहें क्योंकि यही उनको तनाव से दूर रखेगा।

मोदी के दोबारा आने के बाद तनाव में विपक्ष: रामदेव
रामदेव ने कहा कि मोदी को दोबारा सत्ता मिलने के बाद विपक्षी दलों के नेता तनाव में हैं। उन्हें 10 से 15 साल तक तनाव को दूर रखने के लिए कपालभाति और अनुलोम विलोम करना चाहिए। रामदेव ने पीएम मोदी की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृ्त्व में देश आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चुनौतियों से पार पाएगा और विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

भाजपा को बहुमत मिलने के बाद से लगातार कर रहे तारीफ
रामदेव लगातार भाजपा और पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं। गुरुवार को मोदी के शपथ लेने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक व वैचारिक दरिद्रता से मुक्त होगा। स्वशिक्षा, स्वभाषा, स्वसंस्कृति से भारत की विरासत को गौरव मिलेगा। इससे पहले बाबा रामदेव ने 23 मई को मोदी दिवस के रूप में मनाने की मांग की थी क्योंकि 23 मई को ही नतीजे आए और भाजपा को जीत मिली।

गुरुवार को मोदी ने ने ली दूसरी बार पीएम पद की शपथ
मोदी और मंत्रिमंडल ने ली शपथ नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी लगातार दूसरी बार पीएम बने हैं। उनको राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी के साथ 57 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में 7000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। देश के अलावा, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान से भी बड़े नेता शामिल हुए।
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications