Net worth: ' ना घर ना गाड़ी फिर भी अमीर नेताओं में गिनती', जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं Rahul Gandhi

Rahul Gandhi's Net worth: 'मोदी सरनेम केस' में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी सदस्यता भी बहाल कर दी गई है। सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की, जिसके बाद कांग्रेस खेमा खुशी से झूम रहा है। आज जब सुबह राहुल गांधी संसद पहुंचे तो उनके पार्टी के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।

Rahul Gandhi

तो वहीं लोगों को ये भी आशा है कि राहुल गांधी अब वापस 12 तुगलक लेन के सरकारी बंगले में भी लौटेंगे जहां 19 साल से वो रह रहे थे लेकिन संसद सदस्यता को खोने के बाद उन्हें ये बंगला खाली करना पड़ा था। फिलहाल कांग्रेस के नेता उन्हें पीएम फेस बता रहे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भी और बंपर वोटों से जीतेंगे भी।

' ना घर ना गाड़ी फिर भी अमीर नेताओं में गिनती'

राहुल गांधी की गिनती कांग्रेस के ही नहीं बल्कि देश के अमीर नेताओं में होती है लेकिन आपको जानकर हैरत होगी इनके पास ना तो अपना घर है और ना ही अपनी कोई गाड़ी। साल 2019 के एफिडेविट के मुताबिक राहुल गांधी की नेटवर्थ लगभग 15 करोड़ रु है और उन पर 72 लाख रुपये का लोन भी है।

राहुल गांधी के पास करोड़ों की संपत्ति

वो भले ही लग्जरी गाड़ियों में बैठकर चुनाव प्रचार करते हों लेकिन उनके पास खुद की एक भी कार नहीं है लेकिन उनके पास करोड़ों की संपत्ति जरूर है और उन्होंने कई जगहों पर निवेश भी कर रखा है। उनके पास घर भले ही नहीं है लेकिन दिल्ली में एक फार्म जरूर है, जिसकी कीमत 1 करोड़ से ज्यादा है।

25000 रु प्रतिमाह पेंशन मिलती है

गुरुग्राम में उनके पास एक ऑफिस स्पेस है, जिसकी कीमत 8 करोड़ के आस-पास है तो वहीं उन्होंने बैंक से 72 लाख का लोन ले रखा है। राहुल को एमपी के रूप में एक लाख रु महीना मिलता था लेकिन सदस्तया खोने के बाद उन्हें ये मिलना बंद हो गया, हालांकि वो साल 2004 से लगातार सांसद हैं तो उन्हें सांसद के रूप में 25000 रु प्रतिमाह पेंशन जरूर मिलती रही है।

'रफ एंड टफ' लुक रहता है चर्चा में

आपको बता दें कि राहुल गांधी अपने 'रफ एंड टफ' लुक के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर जींस और टीशर्ट में दिखने वाले राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जब कड़कड़ाती ठंड में हॉफ स्लीव की शर्ट में दिखाई दिए थे तो ये बात हर जगह चर्चा के केंद्र में थी।

साल 2019 में अमेठी से हारे लेकिन वायनाड से जीते

मालूम हो कि तीन बार अमेठी से सांसद रह चुके राहुल गांधी को साल 2019 में यहां पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी से शिकस्त मिली थी। उन्होंने इस बार दो जगह से चुनाव लड़ा था, अमेठी और वायनाड।अमेठी से वो भले ही हार गए थे लेकिन वायनाड में वो भारी जीत दर्ज कर पाए थे। आपको बता दें कि राहुल गांधी को वायनाड में 7 लाख 6 हजार 367 वोट मिले थे।

क्यों हुई थी राहुल गांधी को सजा?

गौरतलब है कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक रैली के दौरान 'मोदी सरनेम' को लेकर विवादित बयान दिया था, जिस पर भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। जिस पर चार साल बाद 23 मार्च को सूरत की लोअर कोर्ट ने राहुल को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसकी वजह से उनकी संसद सदस्यता भी चली गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी सजा पर रोक लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+