अब ऑनलाइन बिकेगी मोदी की गरम चाय

narendra modi
लखनऊ। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से सोशल मीडिया पर मिल रही टक्कर और आप की बढ़ती चमक से चिंतित गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के समर्थकों ने उनसे निपटने के लिए नई तरकीब निकाली है। सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहे आम आदमी पार्टी से निपटने के लिए मोदी के समर्थकों ने अनूठी रणनीति बनाई है। सोशल मीडिया और इंटरनेट अरविंद केजरीवाल से मिल रही चुनौती से पार पाने के लिए मोदी के समर्थकों ने "मोदी की चाय" को बेचने का रास्ता निकाला है।

जमीन से जुड़े मोदी को लोगों के बीच तेजी से पहुंचाने के लिए सोशल मीडडिया की टीम पूरी रफ्तार से काम कर रही है। आप से निपटने के लिए मोदी ने भी आम रास्ता अपना लिया है। मोदी समर्थकों ने मोदी चाय नाम से नई वेबसाइट लांच की है। फेसबुक, टि्वटर, ब्लॉग्स और पोर्टल के बाद भाजपा समर्थकों ने नमो चाय पार्टी डॉट काम के नाम से एक नई वेबसाइट लांच की है। वेबसाइट के नाम से ही साफ है कि इसमें मोदी के शुरूआती जीवन से जुड़ी चाय का सहारा लेकर उनकी छवि चमकाने की कोशिश की जा रही है। मोदी की छवि को "चाय" के जरिए भुनाने में लगे उनके समर्थकों ने इस बेवसाइट को जरिए लोगों को जोड़ने की कोशिश की है।

इस वेबसाइट को खोलते ही होम पेज पर नरेंद्र मोदी की भीड़ को संबोधित करते कई तस्वीरें दिखती हैं। जिसके बाद गर्म चाय की गिलासों की कुछ तस्वीरें बदल-बदल कर आती है। इसके साथ ही चाय के गिलास के बीच 272 प्लस लिखा लोगो दिखता है। इस वेबसाइट का स्लोगन- सबके विचार, सबका प्रयास, सबका विकास, एकमत भारत है।

इस वेबसाइट पर अलग-अलग सेक्शन के जरिए मोदी को पीएम बनाने और भाजपा शासित प्रदेशों की खूबियां विस्तार में बताई गई है। इसमे एक सेक्शन "आइए करें चाय पर चर्चा अपने देश के नाम" भी है। इस वेबसाइट के जरिए मोदी को गांव-गांव से जोड़ने और उनकी छवि को लोगों की भावनाओं से जोड़कर लोगों से जनमानस तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस वेबसाइट पर भाजपा के पक्ष में कई खबरें भी पोस्ट की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+