मतदान के दिन मोदी ने किया चुनाव प्रचार, कांग्रेस ने EC से की शिकायत

अंतिम चरण के मतदान के दिन मतदाताओं के नाम नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की, लेकिन कांग्रेस को ये खटक गया । उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने दावा किया कि उनका संदेश चुनाव कानूनों का उल्लंघन है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रभारी के सी मित्तल ने मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत को पत्र लिख कर कहा कि ठीक मतदान के दिन अपने पक्ष में वोट हासिल करने के लिए दिया गया मोदी का संदेश ,चुनाव कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अपने खुद के पक्ष में वोट हासिल करने के लिए वाराणसी में मतदाताओं के नाम मोदी का संदेश जन प्रतिनिधित्व कानून और आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसलिए आयोग को मोदी और साथ ही भाजपा के खिलाफ तत्काल जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications