सचिन ने स्वीकार किया क्लीन इंडिया चैलेंज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया की ताकत को बखूबी जानते हैं। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेने का फैसला लिया है। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री ने आईस बकेट चैलेंज की तर्ज पर क्लीन इंडिया चैलेंज की एक मुहिम छेडी है। प्रधानमंत्री ने इस चैलेंज के लिए सचिन तेंदुलकर सहित नौ हस्तियों को निमंत्रित किया है।

सबसे पहले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने इस चैलेंज को स्वीकार किया है। सचिन ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी करके इस चैलेंज को स्वीकार किया है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह चैलेंज कौन-कौन सी हस्तियां स्वीकार करती हैं। प्रधानमंत्री ने चैलेंज स्वीकार करने वाले लोगों अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर इस चैलेंज को स्वीकारने का वीडियों अपलोड करके इस मुहिम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए।
इन्हें दिया है प्रधानमंत्री ने क्लीन इंडिया चैलेंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचिन तेंदुलकर, सलमान खान, गोवा की गर्वनर मृदुला सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, कांग्रेस नेता शशि थरुर, अनिल अंबानी, कमल हासन, बाबा रामदेव और तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल की पूरी टीम को क्लीन इंडिया चैलेंज दिया है।
क्या है आइस बकेट चैलेंज
आइस बकेट चैलेंज एक चैरिटी चैलेंज कार्यक्रम है। इस चैरेटी कार्यक्रम के तहत सेलिब्रेटीज एक दूसरे को आइस से भरे बाल्टी में बर्फ को अपने ऊपर डालने का चैलेंज देते हैं। ऐसा चैलेंज करने वाले सेलिब्रिटीज को 10 डॉलर संस्था को देने होते हैं और ऐसा चैलेंज पूरा नहीं करने वाले सेलिब्रिटीज को 100 डॉलर उक्त संस्था को देने पड़ते हैं, जो रीढ़ की हड्डी की बीमारी (एएलएस) से ग्रस्त रोगियों का इलाज करती है।












Click it and Unblock the Notifications