PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर सोनिया गांधी ने की पंजाब सीएम से फोन पर बात

नई दिल्ली, 06 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला काफी गर्माता जा रहा है। बुधवार को पंजाब के हुसैनीवाला में एक फ्लाईओवर पर पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक देखी गई थी। मोदी के काफिले के आने से पहले प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान पीएम फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक फंसे रहे। अब यह पूरा मामला इस कदर गरमा गया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार पर बीजेपी ने कई सवाल खड़े किए हैं, जिस पर कांग्रेस में हलचल मची हुई है। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से फोन पर इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली है।

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी ने सीएम चन्नी को किया फोन

पीएम मोदी के मामले में बुधवार से बयानबाजी जारी है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद मीडिया के सामने आकर पूरे मामले में अपनी सफाई पेश की। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हो रही है। ऐसे में गुरुवार को सोनिया गांधी ने चन्नी से फोन पर बातचीत करते हुए सुरक्षा में चूक के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की बात कही है।

नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं: सोनिया

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने पंजाब सीएम से कहा कि नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही कहा कि इस पूरे मामले में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए।

3 दिनों के अंदर रिपोर्ट होगी पेश

अपने पक्ष में पंजाब सीएम ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। बता दें कि पीएम मोदी के मामले में जांच के लिए पंजाब सरकार ने एक हाई लेवल जांच कमेटी बनाई है, जो 3 दिनों के अंदर अपनी पूरी रिपोर्ट पेश करेगी। वहीं इस मामले को साीनियर वकील मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस एनवी रमना के सामने उठाया और जांच की मांग भी की, जिस पर अदालत ने मनिंदर सिंह से केंद्र और पंजाब सरकार को याचिका की एक कॉपी देने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+