राहुल गांधी ने जारी किया 'मोदी स्कैम अलर्ट', जानिए ट्वीट कर देश को क्या बताया

राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि एक लाख करोड़ की फाइटर जेट डील के लिए टेंडर फिर से शुरू हो गए हैं। मोदी के दोस्तों ने स्ट्रैटजिक पार्टनर्स के साथ साझेदारी करने के लिए दौड़ शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत द्वारा लड़ाकू विमान खरीदने के लिए किए जाने वाले संभावित सौदे की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। राहुल ने आशंका जताई कि पीएन अपने मित्रों को फायदा पहुंचा सकते हैं। राहुल ने ट्वीट कर कहा 'मोदी घोटाला अलर्ट। 15 अरब डॉलर के लड़ाकू विमान सौदे के लिए फिर से निविदा जारी। सामरिक भागीदार का समझौता करने के लिए प्रधानमंत्री के मित्र दौड़ में।'

राहुल गांधी ने जारी किया मोदी स्कैम अलर्ट, जानिए ट्वीट कर देश को क्या बताया

राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि एक लाख करोड़ की फाइटर जेट डील के लिए टेंडर फिर से शुरू हो गए हैं। मोदी के दोस्तों ने स्ट्रैटजिक पार्टनर्स के साथ साझेदारी करने के लिए दौड़ शुरू कर दी है। राफेल डील से खजाने को 40 हजार करोड़ का नुकसान हुआ। ये पैसा फ्रांस के लिए था ताकि प्रधानमंत्री अपने दोस्तों के लिए फिर से डील कर सकें। उन्होंने इस ट्वीट के साथ एक वेबसाइट की खबर भी टैग की है जिसका शीर्षक है, 'विश्व के सबसे बड़े सौदे में भारत को 15 अरब डॉलर के लड़ाकू विमानों की दरकार।'

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर राफेल विमान सौदे को लेकर हमला बोलती रही है। विपक्षी दल का आरोप है कि इस विमान के लिए पूर्व की यूपीए सरकार ने कम दामों पर फ्रांस के साथ समझौता किया था तथा वर्तमान भाजपा सरकार ने उस सौदे को रद्द कर ऊंचे मूल्यों पर 36 राफेल विमानों की खरीद का करार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+