कांग्रेस के पेट में सबसे ज्यादा जहर: मोदी

narendra modi
नई दिल्ली। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी इन दिनों जोरों-शोरों से बीजेपी के लिए वोच जुटाने की कवायत में जुटे हुए है। रैलियों पर रैली का दौर चल रहा है। हर रैली की तरह मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में भी कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी के निशाने के पर इस बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी थे।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश में लोगों के बीच सबसे ज्‍यादा जहर फैलाने का काम कांग्रेस ने किया है। मोदी ने आोप लगाते हुए कहा कि मैडम कहती हैं सत्‍ता जहर होती है। मैं पूछता हूं कि सबसे ज्‍यादा सत्‍ता में कौन रहा है? सबसे ज्‍यादा जहर किसने चखा है? सबसे ज्‍यादा जहर किसके पेट में गया है? तो सबसे ज्‍यादा जहर कौन फैला सकता है?'

कांग्रेस के साथ-साथ मोदी के निशाने पर राहुल गांधी रहे। मोदी ने राहुल पर कटाक्ष पर करते हुए कहा कि शहजादे गरीबों की माला जपते हैं। उनके घर जाते हैं और फोटो खिंचवाते हैं। उन्‍हें वहीं गरीब नजर आते हैं जहां मीडिया का जमावड़ा होता है। लेकिन दिल्‍ली में उनके घर के नजदीक गरीबों का क्‍या हाल है, यह उन्‍हें नहीं दिखाई देता है। मोदी ने महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि सत्‍ता में आने के बाद कांग्रेस ने 100 दिनों के भीतर महंगाई खत्‍म करने का वादा किया था लेकिन वो आज तक महंगाई पर काबू नहीं पा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+