RTI से हुआ खुलासा, मोदी के कैबिनेट मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह हैं डिफॉल्टर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक के बाद एक खुद के ही मंत्रियों के चलते किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला है केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह का।
चौधरी बीरेंद्र सिंह पर 12.50 लाख रुपए का लोन नहीं चुकाने का आरोप है, साथ ही उनका नाम डिफॉल्टर की सूचि में डाल दिया गया है। यह ताजा खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ है।
बीरेंद्र सिंह के साथ 13 अन्य विधायकों को भी डिफॉल्टर की सूचि में डाला गया है। इन सभी को हरियाणा विधानसभा की सूचि में लोन की राशि नहीं चुकाने की वजह से डिफॉल्टर की सूचि में डाल दिया गया है।
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने 4.5 फीसदी की ब्याज दर पर घर और गाड़ी के लिए लोन 2009-10 में लिया था। वहीं चौधरी बीरेंद्र सिंह पर लगे आरोपों के बाद कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने मोदी सरकार के मंत्रियों की छवि पर सवाल उठाये हैं।













Click it and Unblock the Notifications