मोदी-ओबामा की 'महामुलाकात', जारी किया साझा बयान, जानिए खास बातें

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पांच दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से फिर से मुलाकात की। दोनों के बीच घंटे तक ये शिखर वार्ता चली।इस शिखर बैठक में अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक भागीदारी को और अधिक गहरा करने पर चर्चा हुई। शिखर बैठक के बाद मोदी और ओबामा ने साझा बयान जारी किया। आपको इस शिखर वार्ता और मोदी और ओबामा के साझा बयान की मुख्य बातें बताते हैं।

narendra modi

•दोनों नेताओं के बीच दक्षिण एशिया में आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा हुई। आतंकवाद की उभरती चुनौतियों और आतंकवाद के नये खतरों पर चर्चा हुई।
•मोदी ने अपील करते हुए कहा कि अमेरिकी की रक्षा कंपनियां भारत में निवेश करें।
•मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान को दोनों देश मदद करते रहेंगे।
•इस वार्ता के बाद दोनों देश परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
•मोदी ने कहा कि ओबामा से मिलने के बाद लगा की भारत-अमेरिका के बीच वैश्विक पार्टनरशिप और मजबूत होगा।
•मोदी ने ओबामा को न्योते और आदर के लिए धन्यवाद दिया।
•मोदी ने कहा कि हम असैन्य परमाणु उर्जा सहयोग को बढ़ाने के लिए मुद्दों के समाधान के प्रति गंभीर हैं।
•मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के बारे में बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने मेरे इस दृढ़विश्वास को पक्का किया है कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक वैश्विक साझेदार हैं।
•वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोदी की तारिप करत हुए कहा कि उनकी ऊर्जा काबिले तारीफ है।
•ओबामा ने भारत के साथ संबंधों को बनाने तथा उसके साथ और प्रगति करने के प्रति विश्वास जताया।
•भारत और अमेरिका अपने रक्षा सहयोग को दस साल के लिए बढ़ाने को सहमत
दोनों नेताओं के बीच इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से खतरे के मद्देनजर पश्चिम एशिया में हालात पर भी चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+