मोदी के मंत्री बोले बहुमत मिला तो जम्मू-कश्मीर से हटा देंगे अनुच्छेद 370
नई दिल्ली। मोदी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर मोदी के मंत्री जमकर सरकार के काम काज का बखान कर रहे हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सरकार के कामों का लेखा-जोखा देते हुए कहा कि अगर हमें बहुमत मिला तो हम जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देंगे। [अनुच्छेद 370 के धुर विरोधी थे बाबा साहब अंबेडकर]
राठौर ने कहा कि मोदी सरकार अपने किये हर वादे पर कायम रहेगी और हर हाल में जनता से किये चुनावी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सवाल पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर हमारी बहुमत की सरकार जम्मू-कश्मीर में बनी तो हम अनुच्छेद 370 को खत्म कर देंगे।
वहीं मोदी के मंगोलिया दौरे पर 1 अरब डॉलर के सहयोग का बचाव करते हुए कहा कि यूरेनियम के भंड़ार मंगोलिया में काफी बड़ी मात्रा में है जिसकी भारत को जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश को परमाणु उर्जा की जरूरत है। बेहतर होगा लोग सरकार के फैसलों की वजह को जानने की कोशिश करे फिर विवाद खड़ा करे।













Click it and Unblock the Notifications