'भारत का मुसलमान बाबर की नहीं भगवान राम की औलाद है, उसे मंदिर बनवाने में मदद करनी चाहिए'
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर वह चर्चा में हैं। गिरराज सिंह ने कहा कि भारतीय मुसलमान भगवान राम के ही वंशज है, लिहाजा उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में मदद करनी चाहिए। गिरिराज सिंह रविवार को जोधपुर में पत्रकारों से बात करते समय यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम और मुसलमान दोनों एक ही वंशज के हैं, यहां का कोई मुसलमान बाबर का औलाद नहीं है, यहां का मुसलमान जो है, राम की औलाद है।

हमारे पूर्वज एक ही हैं
गिरिराज सिंह ने कहा कि धर्म पद्धति हम दोनों की अलग हो सकती है, लेकिन पूर्वज हमारे एक हैं। गिरिराज सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में हैं। कोर्ट ने इस मुद्दे को कोर्ट के बाहर सुलझाने की बात कही थी, कोर्ट ने कहा था कि अगर दोनों पक्ष चाहे तो इस मामले को कोर्ट के बाहर सुलझा सकते हैं, कोर्ट इसमे हस्तक्षेप करने को तैयार है। जिसके बाद बातचीत के जरिए इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश हो रही है। आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर भी इस मुद्दे को लेकर तमाम पक्षों के साथ मुलाकात की थी।
भारत मे नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा राम मंदिर
शिया वक्फ बोर्ड ने भी हाल ही में राम मंदिर निर्माण की वकालत की थी, जिसका हवाला देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इसीलिए मुसलमान भाई, शिया आगे बढ़ रहे हैं। सुन्नी भी आगे बढ़े और समाज की समरसता बनाने में वो भी आगे बढ़ कर के, एक ईंट हम डालेंगे, एक ईंट मुसलमान भाई भी डालें क्योंकि पूर्वजों का हम मंदिर बना रहे हैं और बनेगा मंदिर, भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। आपको बता दें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस मुद्दे पर कोर्ट के फैसले को ही मानने की बात कही है, उसने कोर्ट के बाहर समझौते से इनकार किया है।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में अब 'यस सर' की जगह 'जय हिंद' कहना अनिवार्य












Click it and Unblock the Notifications