पीएम मोदी का बड़ा दांव, नितिन गडकरी ने दी सोनिया और अन्ना को बहस की चुनौती
नई दिल्ली। भूमि अधिग्रहण पर हर तरफ से घिरी केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मोर्चा संभाला है। नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अन्ना हजारे सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओँ को पत्र लिखकर भूमि अधिग्रहण बिल पर बहस की खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर बिल में कुछ भी गलत है तो यह सरकार उसे हटाने के तैयार है।

अन्ना हजारे, सोनिया गांधी से किसी भी मंच पर बहस के लिए तैयार
गडकरी ने संसद में भूमि अधिग्रहण बिल पर चल रहे घमासान को खत्म करने के लिए यह पहल शुरु की है। गडकरी ने सोनिया और अन्ना हजारे को किसी भी मंच पर बहस करने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि वह बिल पर सभी अहम नेताओ से बहस करने के लिए तैयार हैं।
सोनिया ने अन्ना हजारे को लिखा पत्र
गौरतलब है कि कि बुधवार को सोनिया गांधी ने अन्ना हजारे को एक पत्र लिखकर किसानों का नेतृत्व करने की अपील की है। सोनिया ने अन्ना को पत्र लिखकर यह भी भरोसा दिलाया है कि वह भूमि अधिग्रहण बिल का हर मंच पर विरोध करेंगी।
किसान विरोधी नहीं है भूमि अधिग्रहण बिल
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन गडकरी को इस बात की जिम्मेदारी दी है कि बिल में जो भी कमी है उसके लिए सभी लोगों से बात करें। गडकरी ने पत्र में लिखा है कि भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी नहीं है। उन्होंने लिखा है कि यह बिल ग्रामीण क्षेत्रों और कृषि के विकास के लिए रास्ता बनाएगा।
गडकरी ने पत्र में लिखा है कि मौजूदा केंद्र सरकार किसी भी हाल में किसान विरोधी नीतियों पर नहीं चल सकती हैं। उन्होंने लिखा है कि इस बिल भूमि मालिकों को पूरे मुआवजे की व्यवस्था की गयी है। वहीं विपक्ष का कहना है कि सरकार ने सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए इस बिल में संसोधन किया है। जबकि हकीकत में यह बिल किसान विरोधी बिल है।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications