सोनिया का आरोप, देश की संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं मोदी

सोनिया पहले से ही मोदी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा रही है। अब उन्होंने मोदी पर देश की संस्कृेति को खत्मे करने का भी आरोप लगाया है। कुशीनगर की रैली में सोनिया ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी विकास की झूठी तस्वीोर दिखाकर राजनीति कर रहे हैं।
पढें-मोदी को रोकने के लिए क्या है कांग्रेस का सीक्रेट प्लान
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी राजनीति करने वाले अब बाज आ जाएं। गुजरात सरकार पर वार करते हुए सोनिया ने कहा कि वहां की सरकार 11 रुपये रोज कमाने वालों को गरीब नहीं मानती। मोदी पर उन्होंने गुजरात का भविष्यह चौपट करने का भी आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि गुजरात के बच्चेप कुपोषण के शिकार हैं और वहां की सरकार विकास की दुहाई दे रही है।
मोदी पर हमला करने के साथ-साथ सोनिया यूपीए सरकार की उपलब्धियां गिनाना नहीं भूली। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसने देश की अखंडता के लिए कुर्बानी दी। सोनिया गांधी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम सिर्फ विकास के आधार पर वोट मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications