Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Modi in France: फ्रांस से 26 राफेल और 3 पनडुब्बी खरीदेगा भारत, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान वो एक बड़ी डिफेंस डील साइन करेंगे, जिसकी काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने पीएम मोदी के दौरे से पहले इस डील को मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय के मुताबिक कुल 26 नए राफेल विमान फ्रांस से खरीदे जाएंगे। इसमें 22 राफेल MS और 4 ट्विन सीटर ट्रेनी वर्जन प्लेन शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कोपीन श्रेणी की पनडुब्बियों की खरीद होगी। इस डील पर भी सरकार लंबे वक्त से विचार कर रही थी। पीएम के दौरे के मद्देनजर DAC ने इसे मंजूरी दे दी।

Modi in France

राफेल विमानों की ये खरीद भारतीय नौसेना के लिए हो रही है। जिसके तहत उनको विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। वहीं राफेल उड़ाने वाले पायलट्स को ट्रेनिंग के लिए फ्रांस ना जाना पड़े, ऐसे में 4 ट्विन सीटर ट्रेनी वर्जन राफेल की खरीद भी भारतीय नौसेना के लिए हो रही।

वहीं नौसेना के लिए डीजल से चलने वाली तीन नई पनडुब्बियां आएंगी। जिससे समुद्री सीमा के पास पनडुब्बियों की कमी का मुद्दा हल होगा, इसको लेकर भारतीय नौसेना पिछले कुछ सालों से परेशान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सौदा 90 हजार करोड़ रुपये का होगा।

अभी मिग-29 है तैनात
भारत के पास दो युद्धपोत हैं, जिनका नाम आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य है। इन दोनों पोत पर अभी मिग-29 की ही तैनाती है। आईएनएस विक्रांत के नौसेना में शामिल होने से समुद्र की सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमानों की जरूरत बढ़ गई है। ऐसे में 26 राफेल का सौदा काफी अहम साबित होगा।

वायुसेना के पास है 36 राफेल
आपको बता दें कि इससे पहले मोदी सरकार ने फ्रांस के साथ 36 राफेल विमान का सौदा किया था। जिनकी डिलीवरी पूरी हो गई है। इन सभी विमानों ने भारतीय वायुसेना में कमीशन हासिल कर लिया है और देश की रक्षा में तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+