मोदी ने कहा कभी अपने लिए कुछ नहीं करुंगा

देश के विकास और माहौल को बदलने की बात करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा ि क भाजपा के द्वारा पेश किया घोषणा पत्र देश की आकांक्षाओं आडैर मनोकामना का प्रतिबिंब है। उन्होंने यह भी कहा कि यह घोषणा पत्र कोई कागजी दस्तावेज नहीं है। घोषणा पत्र में अंकित किए गए सभी बिंदुओं पर अत्यंत ही मेहनत से काम किया जाएगा। मोदी ने बताया ि क देश को चलाने के लिए भाजपा सिर्फ सुशासन और विकास के मुद्दों को ही प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए विकास सर्वप्रिय होना चाहिए।
कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की सरकार ऐसी होनी चाहिए जो गरीबों के विषय में सोचे और उनके हितों की रक्षा करे।
नरेंद्र मोदी ने इस बात पर बल दिया कि ऐसी समर्थ व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे हर भारतवास ी की सीना गर्व से चौड़ा होगा और सिर ऊंचा। वर्तमान में भाजपा का सबसे बड़ा लक्ष्य देश को सक्षम और सामर्थ्यवाद बनाना है। मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा का लक्ष्य है एक भारत, श्रेष्ठ भारत।












Click it and Unblock the Notifications